जोधपुर.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का अंतिम दिन 31 जनवरी है। पूरे देश में डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के साथ ही सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया जो 4 जनवरी से शुरू हुई वह अब समाप्त होगी। जोधपुर शहर ने फीडबैक में जो शानदार शुरुआत की थी वह अब समय के साथ धीमी होती गई। हालांकि अब भी प्रदेश में तो जोधपुर अव्वल है लेकिन देश के कई शहर जोधपुर से आगे निकल गए। कुल 45 हजार लोगों की इस फीडबैक में भागीदारी के साथ हमारे शहर ने टॉप 50 में जगह बनाने सफलता प्राप्त की है।
यह है देश में टॉप 5 सिटी
- 12.56 लाख लोगों की भागीदारी के साथ गाजियाबाद फीडबैक में टॉप पर है।
- 12.34 लाख लोगों ने लखनऊ से हिस्सा लिया। यह दूसरे स्थान पर है।
- आगरा 9.48 लाख की भागीदारी के साथ तीसरे स्थान पर।
- कानपुर में 4.52 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और चौथे स्थान पर।
- 3.96 लाख लोगों की भागीदारी के साथ विशाखापतन पांचवे स्थान पर।
------------------------
जोधपुर की यह स्थिति
- 45 हजार लोगों ने भागीदारी निभाई, अंतिम दिन कुछ बढ़ सकती है।
- प्रदेश में जोधपुर पहले और देश में टॉप 50 में शामिल है।
- 38 हजार लोगों की भागीदारी के साथ जयपुर दूसरे स्थान पर है।
..............
यूपी है प्रदेश के आंकड़ों में अव्वल
- उत्तर प्रदेश राज्य पूरे देश में अव्वल है। यहां के 65 लाख से अधिक लोगों ने फीडबैक में हिस्सा लिया है।
- महाराष्ट्र के 18.5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर अब तक।
- मध्य प्रदेश के 11 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और तीसरे स्थान पर।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Vo6UG
0 comments:
Post a Comment