जोधपुर. पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद मंडल के भीलड़ी जो 40 स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द होंगी और कुछ आंशिक संचालित होंगी। भगत की कोठी-साबरमती एक्सप्रेस 28 जनवरी और 30 जनवरी को, साबरमती-भगत की कोठी एक्सप्रेस 28 जनवरी को, पालनपुर-जोधपुर 29 जनवरी को, जोधपुर-गांधीधाम 28 और गांधीधाम-जोधपुर 29 जनवरी को रद्द रहेगी। भगत की कोठी बांद्रा टर्मिनस गाड़ी को 29 जनवरी को परिवर्तित मार्ग लूणी, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड, पालनपुर होकर संचालित किया जाएगा। दादर-बीकानेर एक्सप्रेस इसी दिन परिवर्तित मार्ग पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, लूणी होकर चलेगी।
9 ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे
अतिरिक्त यात्री यातायात दबाव के चलते रेलवे ने 9 सवारी गाडिय़ों में डिब्बों की स्थाई बढोतरी की गई है। इसमें जोधपुर से आने जाने वाली ट्रेनें भी शामिल है। गाड़ी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-भगत की कोठी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 2 फरवरी ओर भगत की कोठी से 3 फरवरी को एक-एक द्वितीय शयनयान व थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 14810/14809 जोधपुर-जैसलमेर-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से एक फरवरी और जैसलमेर से दो फरवरी से एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14803/14804, भगत की कोठी-अहमदाबाद-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सात फरवरी से दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14817/14818, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से पांच फरवरी और बान्द्रा टर्मिनस से छह फरवरी से 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O5Z5hs
0 comments:
Post a Comment