President Ramnath Kovind मेहरानगढ़ दुर्ग देख कर अभिभूत हुए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President ramnath kovind ) और राज्यपाल कलराज मिश्र ( Governer Kalraj mishra ) अपने जोधपुर दौरे के दौरान मेहरानगढ़ दुर्ग ( mehrangarh fort ) देख कर अभिभूत हो उठे। मेहरानगढ़ पहुंचने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल कलराज मिश्र का मेहरानगढ़ बैंडवादकों ने केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस रे... की मधुर धुनों से स्वागत किया गया।

जयपोल के अंदर पहुंचने पर मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने राष्ट्रपति व राज्यपाल की अगवानी की। लिफ्ट के माध्यम से टेरेस पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने जोधपुर शहर का विहंगम दृश्य निहारा। वे यहां की स्थापत्य कला को देख कर अभिभूत हुए। राष्ट्रपति ने किले दौलतखाना चौक, शृंगार चौक, नक्काशीदार झरोखों और वास्तुकला की तारीफ की।

उन्होंने मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट की शस्त्र कला दीर्घाओं को रुचि से देखा और इसके रखरखाव से प्रभावित हुए। करीब 50 मिनट के मेहरानगढ़ दौरे के दौरान पूर्व सांसद गजसिंह व हेमलता राज्ये ने राष्ट्रपति को किले के फतेहमहल में हाई टी के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने चाय की चुस्कियों के बीच 561 साल पुराने मेहरानगढ़ के सुनहरे इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को मेहरानगढ़ एग्जिबिशन कैटलॉग भेंट किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद और पुत्री स्वाति सहित सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PpwPpN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment