रात में कहां चले जाते हैं डॉक्टर्सÓ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


- जिला और सैटेलाइट अस्पतालों में रात को डॉक्टर नदारद रहने का मामला

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला व सैटेलाइट अस्पतालों में रात को डॉक्टर्स नहीं ठहरने के मामले को गंभीरता से लिया है।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने महिला बाग जिला अस्पताल और चौपासनी सैटेलाइट अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है कि वहां रात को चिकित्सक क्यों नहीं रहते। गौरतलब है कि 'पत्रिकाÓ के शनिवार के अंक में पेज दो पर 'डॉक्टर कहां है..., एक ने कहा दूध लेने गए और दूसरी ने कहा रैन बसेरे देखनेÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया।

कॉलेज के अस्पताल में सेवारत चिकित्सक

शहर के जिला व सैटेलाइट अस्पताल डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन आ चुके हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यहां चिकित्सक शिक्षक नहीं लगाए। कॉलेज प्रशासन की ओर से पूर्व में यहां लगाए कई चिकित्सक थोड़े दिन बाद वापस लौट आए। इसकी वजह जिला और सैटेलाइट अस्पतालों में सुविधा-संसाधनों की कमी बताया जाता है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उनके पास भी चिकित्सक कम है। सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज प्रशासन सरकार से अनुमोदन के बाद जिला व सैटेलाइट अस्पताल के सुपरविजन के लिए एडिशनल प्रिंसिपल तैनात करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZtsAOK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment