जोधपुर. नए साल के जश्न के लिए सूर्यनगरीवासी तैयार हैं। न्यू ईयर-2020 के वेलकम के लिए सूर्यनगरी के विभिन्न संगठनों के साथ धार्मिक स्थलों में भी कीर्तन, प्रार्थना और अरदास होगी। मंगलवार को शहर के रोमन कैथोलिक सहित सभी प्रमुख गिरिजाघरों में मध्यरात्रि न्यू ईयर सर्विस के बाद विशेष प्रार्थना होगी। तारघर के पीछे स्थित समरवेल मेमोरियल चर्च में मंगलवार रात को 11 बजे ‘वाच नाइट सर्विस’ आराधना होगी। जेडीए सर्किल के पास स्थित सेंट थेरेसास् कैथोलिक चर्च में फादर क्लेमेंट के सान्निध्य में न्यू ईयर ईव पर प्रार्थना की जाएगी।
New Year 2020 सेलिब्रेट करने जोधपुर पहुंचे पर्यटक, होटल्स व रेस्टोरेंट्स में सेलिब्रेशन्स के लिए हो रहे हैं विशेष इंतजाम
नववर्ष के प्रथम दिन प्रमुख मंदिरों, गिरिजाघरों एवं गुरुद्वारों में नववर्ष मंगल प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। शहर की विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। उम्मेद क्लब क्लब अध्यक्ष अनिल भसांली ने बताया कि गायिका व डान्सर पॉश पीजाट अपनी अदाओ का जलवा बिखेरेंगी और मुम्बई की एंकर अमृत सिंह अपनी आवाज से माहौल को सुरमयी बनाएगी। दिल्ली का डान्स ग्रुप और भंगड़ा ग्रुप और बिग बॉस सीजन के 13 फेम अबु मल्लिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
अनूठे तरीके से स्वागत करेगा सिख समाज
गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में नववर्ष 2020 का स्वागत व बीते वर्ष की विदाई पर सत्संग-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर सिख समुदाय के लोग पिछले कई वर्षों से नववर्ष आगमन की रात्रि को आनंद सिनेमा के पास स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन आयोजन की परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को नशे के बजाए दूर रहकर गुरु चरणों से जोडऩे के लिए आयोजन किया जाता है। गुरुद्वारा सिंह सभा व गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रात 8 बजे से विशेष दीवान सजेगा। स्त्री सत्संग के बाद रात 10.30 से 12 बजे तक भाई मनजिन्दरसिंह कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। नववर्ष के प्रथम दिन बुधवार शाम को कीर्तन का आयोजन होगा।
नशे में वाहन चलाने वालों पर आज और कल रहेगी पुलिस की विशेष नजर, होगी यह कार्रवाई
सोनिया बालानी के साथ नए साल का धमाल
चौपासनी रोड स्थित होटल बद्री पैलेस में न्यू ईयर 2020 के आगमन की खास तैयारियां की गई हैं। होटल बद्री पैलेस के संचालक प्रदीप सांखला ने बताया कि सेलिब्रेशन मे ‘तू मेरा हीरो’ और ‘तुम बिन 2’ फेम सोनिया बालानी की स्पेशल प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tZ3j34
0 comments:
Post a Comment