JODHPUR प्रवासी बंधुओं ने दिया जन्मभूमि में योगदान, एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा शिविर लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर एसोसिएशन बेंगलूरु की ओर से लगाया गया शिविर

जोधपुर. जोधपुर एसोसिएशन बेंगलूरु की ओर से यहां महिला पीजी कॉलेज महाविद्यालय में मेगा नेत्र जांच शिविर व एम्बुलेंस लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। शिविर में 800 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीएस भाटी ने कहा कि परमार्थ की भावना सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक सेवा क्षेत्र में हम जितनी भी आहुतियां दें, कम हैं। समय, शरीर और धन परमार्थ के जो काम आ जाए वहीं सर्वोत्तम है। विशिष्ट अतिथि विधायक सूर्यकांता व्यास ने एसोसिएशन के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासियों का मातृभूमि के प्रति स्नेह उन्हें आपस में जोड़े रखता है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने भी विचार व्यक्त किए।
एसोसिएशन की ओर से ‘शिक्षाविद् जेके व्यास स्मृति नि:शुल्क मेगा नेत्र चिकित्सा जांच शिविर’ के दौरान जोधपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्था मां अन्नपूर्णा सेवा क्षेत्र एवं पर्यावरण समिति को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस भेंट की गई। मुख्य अतिथि जस्टिस भाटी, विधायक व्यास, डॉ. मंडा व एसोसिएशन के सचिव सज्जनराज मेहता ने एम्बुलेंस की चाबियां मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के पदाधिकारियों को सौंपी। एम्बुलेंस स्थानीय स्तर पर नि:शुल्क तथा अहमदाबाद या जयपुर आदि शहरों के लिए रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑपरेशन भी करेंगे

एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेत्र चिकित्सा जांच शिविर में 800 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। मरीजों की जांच के बाद आवश्यक दवाइयां, चश्मा और ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया गया। शिविर में बेंगलूरु प्रोजेक्ट दृष्टि टीम, ख्यातनाम नेत्र चिकित्सक डॉ. नरपत सोलंकी की सेवाएं रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mh7dLd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment