Jodhpur: तीन दिन में रात का पारा 5 डिग्री चढ़ा, सर्दी से राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण सर्दी से काफी राहत रही। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। माउंट आबू में तापमान 6.4 डिग्री रहा। वहां सुबह और रात को कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को बादलों की घनी आवाजाही रहेगी। रविवार शाम को मौसम साफ होना शुरू होगा। सोमवार को तापमान लुढकऩे से फिर से सर्दी बढ़ेगी।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से अधिक बढ़ोतरी होने के कारण सर्दी से कुछ निजात मिली। बादलों की हल्की आवाजाही और हवा बंद रहने से शहर वासियों को काफी राहत महसूस हुई। दिन में चटक धूप खिली रहने के साथ पारा 27.3 डिग्री पर आ गया। तीखी धूप में चुभन महसूस हो रही थी। शाम ढलने के बाद फिर से मौसम में ठंडक घुलने लगी। रात में सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद फिर से तापमान नीचे आएगा। ऐसे में अगले सप्ताह फिर से अच्छी खासी सर्दी रहेगी।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम 25.2 डिग्री रहा। वहीं बाड़मेर में रात का पारा 12.7 दिन का 28.2 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी जाड़े से राहत मिली। उदयपुर के डबोक व अलवर में रात का तापमान 7, श्रीगंगानगर में 6.9, चित्तौडगढ़़ में 7.2, भीलवाड़ा में 8, कोटा में 9.1, चूरू में 8.1, जयपुर में 9, अजमेर में 9.5 और बीकानेर में 10.8 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sNfvn0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment