साल के अंतिम दिनों में नई FIR दर्ज करने पुलिस कर रही परहेज, लम्बित मामले निपटाने में जुटा महकमा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. वर्ष २०१९ कमिश्नरेट जोधपुर की पुलिस के लिए खट्टे-मीठे अनुभव वाला रहा। इस दौरान शहर में कई गिरोह हथियारों से लैस हो गए। इसीका नतीजा रहा कि शहर में फायरिंग की कई वारदातें हो गई। चेन स्नेचिंग और लूट की एक के बाद एक वारदातों ने भी शहर में भय का माहौल बना रहा। चोरों ने रात ही नहीं, दिन में भी घरों में हाथ साफ करना शुरू कर दिया और पुलिस लाइन के क्वार्टर्स भी इससे अछूती नहीं रहे। ऑन लाइन हो या नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी के मामले भी खूब सामने आए। इस दौरान बजरी तस्करों की कारगुजारियां और पुलिस से इनकी मिलीभगत के मामले भी चौंका गए।

जोधपुर कमिश्नरेट में इस साल ३५४ दिन में ९ हजार, १७१ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में १९५९ अधिक है। अब पुलिस नए मामले दर्ज करने की जगह लंबित मामलों के निस्तारण को तवज्जो दे रही है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के पूर्व व पश्चिम जिलों के अधीन तीन-तीन वृत्त और इनके अधीन तेरह-तेरह (कुल २६) पुलिस स्टेशन हैं। इस वर्ष बीस दिसम्बर तक पश्चिमी जिले में ४९०६ और पूर्वी जिले में ४२६५ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। वर्ष २०१८ में पश्चिमी जिले में ३८१६ व पूर्वी जिले में ३३९६ एफआइआर दर्ज हुई थी। इस तरह चालू वर्ष में १९५९ मामले अधिक दर्ज किए गए हैं।

उदयमंदिर में सबसे अधिक, नागौरी गेट में सबसे कम पैंडेंसी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वर्ष के अंतिम दिनों में अधिक से अधिक मामले निपटाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के उदयमंदिर थाने में सबसे अधिक ४९.७९ प्रतिशत मामले लम्बित हैं। इस थाने में ६२५ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। इसके बाद मण्डोर थाने में ४५.२४ प्रतिशत मामले पैंडिंग हैं। यहां ४७५ मामले दर्ज हुए हैं। जबकि नागौरी गेट थाने में सबसे कम ६.७ प्रतिशत मामले लम्बित हैं। यहां वर्ष में सिर्फ २०१ मामले ही दर्ज हुए। पश्चिमी जिले में सबसे कम कुड़ी भगतासनी थाने में १६.३१ व देवनगर थाने में १७.६० प्रतिशत मामले लम्बित हैं। पूर्व और पश्चिम जिलों में पैंडेंसी दस प्रतिशत तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एटीएम उखाडऩे वाली गैंग का पता नहीं लगा पाई पुलिस
- ३० नवम्बर की तडक़े मथानिया थानान्तर्गत तिंवरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पिकअप से खींचकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उखाड़ दिया। उसमें ४५.२० हजार रुपए थे। एटीएम भारी होने से तीनों उसे नहीं ले जा सके थे।

- १३ दिसम्बर तडक़े तीन बजे बाड़मेर रोड पर झंवर थानान्तर्गत धवा में बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप में नकाब पहनकर आए पांच बदमाश यूको बैंक का एटीएम उखाडक़र ले गए। उसमें २५.२५ लाख रुपए रखे थे। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

फायरिंग कर भागे हिस्ट्रीशीटर के पांव में गोली मार पकड़ा
नेतड़ा टोल प्लाजा पर फायरिंग करके भागने वाला हिस्ट्रीशीटर सहीराम बिश्नोई ००७ गैंग के गुर्गों से मिलकर हथियार लहराने के नृत्य वाले वीडियो वायरल कर आमजन में दहशत फैलाकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। कमिश्नरेट के तकनीकी विशेषज्ञ ने उसका सुराग लगाया। पुलिस उसे पकडऩे गत १४ सितम्बर को सारण नगर में वीर तेजाजी कॉलोनी गई, जहां हिस्ट्रीशीटर व गुर्गों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। हिस्ट्रीशीटर सहीराम पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगा था। एक गोली पुलिस की कार पर लगी थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने हिस्ट्रीशीटर के पांव पर दो गोलियां चलाकर दबोचा था।

पुलिस स्टेशन..................कुल मामले दर्ज....................लम्बित मामले (प्रतिशत में)

बनाड़................................३१४..........................................२५.२९
डांगियावास.............................१६९..........................................२५.१८
करवड़................................२०५..........................................२६.६२
मण्डोर................................४७५..........................................४५.२४
मथानिया.............................२२३..........................................२६.४
महामंदिर.............................७१८..........................................३६.८१
उदयमंदिर...........................६२५..........................................४९.७९
रातानाडा.............................५७१..........................................३२.५२
खाण्डा फलसा.........................२१८..........................................१३.०४
नागौरी गेट..........................२०१...........................................६.७
सदर बाजार........................२१९...........................................२०.९३
सदर कोतवाली.......................१८४............................................३२
महिला थाना पूर्व......................१६३............................................२१.७१
बासनी...............................६००............................................२३
सरदारपुरा..........................३६२...........................................१९.५९
शास्त्रीनगर..........................५१२...........................................२५.४७
चौहाबो...............................४४०...........................................२१.२
प्रतापनगर...........................६८५...........................................१९.९६
राजीव गांधी नगर.......................२५८..........................................२०.७३
सूरसागर............................२६६..........................................२४.१२
देवनगर..............................३५४.........................................१७.६
बोरानाडा............................२९६..........................................२२.९४
झंवर.................................१७३...........................................२१.४३
कुड़ी भगतासनी...........................४२०..........................................१६.३१
लूनी..................................२७०...........................................२१.३३
महिला थाना पश्चिम........................२७०...........................................१९.६७
(नोट : यह आंकड़े बीस दिसम्बर तक के हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EZ5K8i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment