जोधपुर. नागौरी गेट थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के लिए सोशल मीडिया पर युवती के नाम की फर्जी आइडी बनाने वाले एक युवक को छह माह बाद नागौर जिले के छोटी खाटू से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार प्रकरण में नागौर जिले में छोटी खाटू निवासी अब्दुल राजा पुत्र अल्लानूर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बारे में सुराग मिलने पर हेड कांस्टेबल ढलाराम व कांस्टेबल मुकेश मीणा छोटी खाटू पहुंचे, जहां से उसे पकडकऱ जोधपुर लाए। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी कार टैक्सी चालक है।
Facebook पर बनाई संजना नाम से आईडी, फिर लडक़ी की आवाज में बिजनेसमैन को फंसा कर कर डाली ये करतूत
आइपी एड्रैस से आया पकड़ में
गौरतलब है कि गत 18 मई को शाहों की मस्जिद निवासी दिलावर पुत्र अब्दुल रशीद ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि अफसाना खान की आइडी से तीन-चार माह से दिलावर के भतीजे अफजल को अश्लील व अभद्र संदेश भेजकर तंग व परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फेसबुक से अफसाना की फेसबुक आइडी का आइपी एड्रैस मंगाया गया। वह आइडी एक मोबाइल नम्बर से काम ली जा रही थी। तब उस मोबाइल नम्बर की जानकारी ली गई। उस सिम धारक का पता लगाया गया तो अब्दुल राजा का नाम सामने आया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PoKH4P
0 comments:
Post a Comment