देखिए .....इसे कहते हैं टेलेंट, क्रिएटिव आर्ट कांटेस्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फुटवियर डेवलपमेंट एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में बुधवार को क्रिएटिव आर्ट कांटेस्ट का आयोजन किया गया। कॉन्टेस्ट में आधा दर्जन से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर का प्रदर्शन किया।
एफडीडीआई और विजन फाउंडेशन आर्ट एंड कल्चरल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र छात्राओं ने फेस पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, मटका पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग एवं लैंप मेकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं की थीम सेव वाटर सेव लाइफ , राजस्थान हेरिटेज और इंडियन वुमन रखी गई। कार्यक्रम समापन के बाद छात्र छात्राओं ने एफडीडीआई की लैब विजिट की।

फेस पेंटिंग एवं टी-शर्ट पेटिंग में डीपीएस, मटका पेंटिंग में सैंट एंस, कोलाज में एसपीएस और लैंप आर्ट में केवी आर्मी-१ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल और लक्की बाल निकेतन के स्टूडेंट्स पांचों केटेगरी में क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qqe9hm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment