जोधपुर के युवाओं पर चढ़ रहा है चाय का चस्का, थडिय़ों के साथ दिखने लगा है टी-कैफे का कल्चर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. कैपुचिनो के साथ युवाओं की गपशप के बीच अब चाय का पुराना ट्रेंड फिर लौट आया है। चाय की थडिय़ों पर बैठने वाले युवा अब टी-कैफे कल्चर पर आ गए हैं। चाय के नए-नए फ्लेवर भी शहर में काफी प्रचलित है। कॉलेज स्टूडेंट भी अब चाय के जायके का आनन्द लेते नजर आ रहे हैं।

क्या है ट्रेंड

केसर की चाय
- केसर की चाय पिछले कुछ समय में काफी पसंद की जाने लगी है। सर्दियों में इसकी विशेष डिमांड होती है। शहर में कुछ टी-स्पॉट पर इसकी प्रीपरेशन कर रहे हैं।

थीम बेस्ड चुस्की
- अदरक वाली विशेष चाय को थीम बेस्ड रेस्टोरेंट में पीने का अलग ही मजा है। ऐसे कई चाय के थीम रेस्टारेंज भी है जिनकी इंटीरियर यूथ को काफी अट्रेक्ट कर रही है।

तन्दूरी चाय
- देर शाम तक तन्दूरी चाय की थड़ी व टी-स्पॉट पर लोग डटे रहते हैं। तन्दूर में पकाई इस चाय का जायका कुछ अलग ही है। कॉलेज गु्रप भी यहां आनन्द लेते नजर आ जाएंगे।

क्या कहते हैं टी एक्सपर्ट
केसर चाय के एक्सपर्ट सुरेश सोलंकी बताते हैं कि इसकी महक के लिए युवाओं का झुकाव है। जब यह कॉन्सेप्ट शुरू हुआ तो पूरे शहर से लोग आते थे, अब शहर के कई हिस्सों में इसकी भरमार है। थीम बेस्ड टी-स्पॉट की शुरुआत करने वाले रविन्द्र सिंह बताते हैं कि कई गु्रप अपना टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। मोदी चाय के भी यूथ दिवाने हैं। इसके साथ कई फ्लेवर है।

क्या कहते हैं यूथ

सर्दी में चाय का अपना एक क्रेज है। दोस्तों के साथ चाय के साथ गपशप होती है। शहर में बने टी-स्पॉट कम कैफे भी काफी अट्रेक्ट करते हैं।
- नकुल

चाय का जायका एक बार फिर यूथ के बीच प्रचलित है। कई गु्रप अलग-अलग फ्लेवर की चाय का लुत्फ उठा रहे हैं।
- गौरव परिहार

चाय सबसे सुलभ और ऑन बजट है। साथ ही आजकल थीम बेस्ड टी स्पॉट में समय बिताना अच्छा लगता है। हैंग आउट भी ऐसे स्थानों पर हो जाता है।
- निर्भीक दयाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YzzMZh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment