फलोदी. वन विभाग रेंज फलोदी क्षेत्र के गोविंदनगर रिड़मलसर क्षेत्र में बुधवार को हुए शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से टीम ने हथियार भी बरामद किया है तथा एक अन्य आरोपी को नामजद किया है।
वन विभाग द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी बुधाराम विश्नोई के नैतृत्व में सहायक वनपाल सुभागाराम, वनरक्षक पूनाराम, राजूराम, अशोक विश्नोई, भाई खान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिड़मलसर निवासी धर्माराम के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से की गई पूछताछ के बाद वन विभाग ने इस मामले में करणू निवासी कालूराम भील को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि आज मृत चिंकारा के शव का मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (कासं)
---------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34SiRDB
0 comments:
Post a Comment