बोरुन्दा (जोधपुर). कस्बे के महेन्द्रसिंह राठौड़ के बीएसएफ के 55 स्थापना दिवस समारोह में किसनानगर बांग्लादेश सीमा पर आयोजित स्थापना दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार मिलने पर बोरुन्दा के कई युवाओं ने पटाखे छोड़ कर खुशी जताई।
भारत बांग्लादेश बॉर्डर स्थित पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के किसनानगर में बीएसएफ मुख्यालय में बीएसएफ के 55 वें स्थापना दिवस समारोह में परेड में दिल्ली बल मुख्यालय सहित सभी सीमांत अपनी-अपनी परेड की जिसमें पांच बटालियनों ने हिस्सा लिया।
किसनानगर सेक्टर के अधीन 81 वीं वाहिनी में कार्यरत बोरुन्दा के सब इंस्पेक्टर और इनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ टीम की ट्रॉफी प्राप्त की। ज्ञात रहे कि बीएसएफ भारत पाकिस्तान 3343 किलोमीटर व भारत बांग्लादेश सीमा 4096 किलोमीटर पर सुरक्षा एवं निगरानी का काम 1965 से निरन्तर करती आ रही है। समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी प्रमोद कुमार आनन्द ने परेड की सलामी ली। 81 वीं वाहिनी के लीडर महेन्द्रसिंह राठौड़ सब इंस्पेक्टर बोरुन्दा को प्रथम स्थान की ट्रॉफी प्रदान की।
समारोह में 54 वीं वाहिनी के कमाडेंट देशराजसिंह, 81 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी प्रशांत मिंज, 99 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बीपी शुक्ला सहित किसनानगर के कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राठौड़ के घर बोरुन्दा पहुंचे तो उनकी मां सौभाग्य कंवर, भाई महेशसिंह व पत्नी मधु राठौड़ ने आभार जताया।
महेन्द्रसिंह राठौड़ परिचय
महेन्द्रसिंह राठौड़ बतौर कांस्टेबल 2007 में बीएसएफ में भर्ती हुए 2014 के वर्ष में सबइंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा वर्तमान में 81 वी वाहिनी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y7A8ps
0 comments:
Post a Comment