जोधपुर. संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी ने कहा कि शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के समन्वय से इस तरह नियोजन किया जाएगा ताकि वर्तमान में कार्यरत उद्योगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। वे बुधवार को आयोजित 'उद्योग विभाग-एक संवाद विषयक संभाग स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोधपुर विकास प्राधिकरण के भू-रूपान्तरण के सभी लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार निस्तारण करने की कार्य योजना को त्वरित गति से अमल में लाया जाएगा।
इससे पूर्व उद्योग आयुक्त मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास नई सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने एक वर्ष से भी कम समय में लागू राज्य सरकार की नई नीतियों और योजनाओं की जानकारी देते हुए इनमें उचित संशोधन के लिए उद्यमियों से सुझाव भी मंागे। उन्होंने कहा कि राज्य में त्वरित औद्योगिक विकास के लिए नई औद्योगिक नीति और कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएगी।
खुली परिचर्चा में उद्यमियों ने रखी समस्याएं
कार्यशाला के अंत में खुली परिचर्चा के दौरान संभाग के जिलों से आए उद्यमियों और उद्योग संघों के पदाधिकारियों ने औद्योगिक विकास में आ रही समस्याओं को अवगत कराया। उद्योग आयुक्त ने महत्वपूर्ण सुझावों को प्रस्तावित प्रारूप में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बाहेती, मरुधर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानीराम मालू, सचिव मुकेश खत्री, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार, सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/385P8ZM
0 comments:
Post a Comment