लोहावट. देवराजनाड़ा स्थित होटल के आगे से गत ५ अक्टूबर रात्रि में टै्रक्टर व थ्रेसर चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को टै्रक्टर व थे्रसर बरामद किए। थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि देवराजनाड़ा में होटल के आगे से टै्रक्टर व थे्रसर चोरी होने के दर्ज मामले में रिमांड पर चल रहे पाली के रास थाना क्षेत्र के बाबरा निवासी खेताराम पुत्र जगदीश बावरी तथा नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र के ईटावाड़ा निवासी सीताराम पुत्र रामचन्द्र मेघवाल से पूछताछ चल रही है। जिसमें इनकी निशानदेही पर ईटावड़ा गांव से टै्रक्टर व थे्रसर बरामद किए है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ के दौरान और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है। थानाधिकारी ने बताया कि रिमांड पर चल रहे आरोपियों से चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। वही दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को न्यायालय में पुन: पेश किया जाएगा। कार्रवाई में
एएसआई कानाराम मेघवाल, शैतानाराम पंवार, कांस्टेबल रुपाराम, भोमाराम, किसनाराम, जोगाराम की भूमिका रही। निसं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34oNbnW
0 comments:
Post a Comment