गौना न करने से नाराज दामाद ने ससुराल में चलाई गोलियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शादी के बाद गौना न करने से नाराज युवक ने ससुराल पहुंच देसी कट्टे से हवा में फायर कर दिए। ससुराल वालों ने पकडऩे की कोशिश की तो भागते-भागते तीन-चार गोलियां और चला दी। एक गोली एक ग्रामीण के कंधे में जा लगी। हमलावर और उसके साथी पकड़ में नहीं आए हैं।

पुलिस के अनुसार कल्याणपुर (बाड़मेर) थानान्तर्गत डोली गांव निवासी महिपाल बिश्नोई की शादी बूडि़यों की ढाणी (गुड़ा बिश्नोइयान) में हुई थी। गौना कर पत्नी को लाने के लिए महिपाल अपने दो रिश्तेदार सागर व राकेश के साथ शनिवार देर रात बूडि़यों की ढाणी पहुंचा और जाते ही हवा में एक गोली चला दी। ससुराल वालों ने दामाद और उसके साथ आए युवकों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन तीनों एक गाड़ी में बैठकर भागने लगे। ससुराल वालों ने एक अन्य वाहन से उनका पीछा किया। खेजड़ली गांव पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी गाड़ी एक ढाणी में खड़ी कर दी। तभी महिपाल व साथियों ने ससुराल वालों के गाड़ी पर पत्थर फेंके व तीन-चार गोलियां और चला दी।
एक गोली शादी समारोह में जाने के लिए घर से बाहर निकले सोहनलाल बिश्नोई के कंधे पर जा लगी। वह शादी समारोह में जाने के लिए घर से बाहर निकला था और दोनों वाहनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर तीनों हमलावर भाग निकले। मकान से अन्य परिजन बाहर आए और चोटिल सोहनलाल को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बाद में पुलिस वारदात स्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल के चाचा तेजाराम की तरफ से महिपाल व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/358FItQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment