स्वदेश भागने की फिराक में इरानी ठग दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
एक लीटर ऑयल खरीदने के बाद नए नोट लेने का झांसा देकर केरू चौपड़ स्थित पेट्रोल पंप से सत्ताइस हजार रुपए चुरा ले जाने वाला इरानी ठग दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ में आ गया। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया।

उप निरीक्षक हिंगलाजदान के अनुसार प्रकरण में इरान के तीन व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जो गत १६ अक्टूबर को वारदात के बाद से फरार हैं। इनके देश छोडऩे की आशंका में १८ अक्टूबर को लुक आउट नोटिस भी जारी कराया गया था। इस बीच, इरान में तेहरान निवासी मिलाद कियान फर्द पुत्र अली भारत से भागने के लिए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। लुक आउट नोटिस जारी होने के कारण इमीग्रेशन विभाग ने उसे पकड़ लिया। फिर जोधपुर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और मिलाद को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर रिमाण्ड पर भेजा गया है। वारदात में दो अन्य इरानी ठग भी शामिल थे। जिनका सुराग नहीं लग पाया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इरान से आए पांच अन्य व्यक्तियों के साथ होटल में ठहरा था। फिर दो जनों के साथ कार में शहर में निकले थे। वह और एक अन्य व्यक्ति कार में बैठकर आस-पास के लोगों से बात कर रहते थे। जबकि तीसरा व्यक्ति ठगी करता था।
गौरतलब है कि इरान के ठगों की एक गैंग पर्यटन वीजा पर दो अक्टूबर को दिल्ली आई थी। फिर चौदह अक्टूबर को जोधपुर आए थे और मण्डोर नौ मील स्थित होटल में ठहरे थे। गत १५ अक्टूबर को रामपुरा भाटियान में एक पेट्रोल पंप पर ऑयल खरीदने के बाद इरानी ठग ने नए नोट लेने का झांसा देकर ६२ हजार रुपए चुरा लिए थे। बाद में तीनों कार में भाग निकले थे। पंप कर्मचारी को वारदात का पता लगा तो पुलिस में सूचना देकर नाकाबंदी कराई थी। जिसके फलस्वरूप १६ अक्टूबर को मोहम्मद मोहरा कोडर, जावद बगेर व फजेल सेंडी उर्फ नेहती को गिरफ्तार किया गया था।इसके साथ पाल रोड पर एल्युमिनियम दुकान से पचास हजार रुपए चुराए थे। इरान के तीन ठग एक अन्य कार में केरू चौपड़ स्थित दादा दरबार पेट्रोल पंप गए थे, जहां भी एक लीटर ऑयल खरीदने के बाद नए नोट लेने का झांसा देकर गल्ले से २७ हजार रुपए चुरा लिए थे।

मजिस्ट्रेट के पांव न छू पाया तो दूर किया प्रणाम
आरोपी दिनेशचन्द्र ने अदालत में पेश करने के दौरान मजिस्ट्रेट के पांव छूने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। एेसे में उसने दूर खड़े होकर नमस्कार किया।

डीआइजी ने भी शुरू की चूक की जांच
उधर, सुरक्षा में चूक के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने भी जांच शुरू की। उप महानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) अंशुमन भोमिया जांच के लिए जोधपुर पहुंचे। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सर्किट हाउस में मौजूद पुलिस अधिकारियों व जवानों से मामले की जानकारी ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RFQjsY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment