जोधपुर. भीषण सर्दी से बचने के लिए बुधवार सुबह छत पर धूप सेक रहा श्रमिक चक्कर आने से सिर के बल नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मण्डोर थाना पुलिस के अनुसार मूलत: भीकमकौर के पास भडि़याली (ओसियां), हाल गुफा रोड निवासी नेमाराम (42) पुत्र फूसाराम मेघवाल बुधवार सुबह तेज सर्दी से राहत पाने के लिए सुबह दस बजे मकान की छत पर बैठा धूप सेकने गया। वह काफी देर तक धूप सेकता रहा। कुछ देर बाद वह खड़ा हुआ तो उसे चक्कर आ गए। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से वह सिर के बल नीचे जा गिरा। एकाएक धड़ाम की आवाज सुनकर उसका पुत्र व भाई दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर लोग भी जमा हो गए। उन्होंने नेमाराम को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PDkpMB
0 comments:
Post a Comment