गांवों में भी पहुंचा फिल्म पानीपत का विरोध, किया प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी. फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवरीकर की फिल्म पानीपत में ऐतिहासिक तथ्यों के गलत चित्रण को लेकर चल रहे प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में बुधवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फलोदी में सिनेमा हॉल के बाहर लगे इस फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले तथा विरोध प्रदर्शन करके इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई।

इस अवसर पर मोहन गोदारा, विजय नोखड़ा, राहुल चौधरी, दाऊलाल हुड्डा, नरेन्द्रसिंह, सीपी जाखड़, केशुराम चौधरी, सुरेन्द्र सारण, लक्ष्मण जाखड़ सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यहां एनके सिनेमा हॉल पर लगे पानीपत फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले तथा बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम को सौंपे मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन में कहा गया कि महाराजा सूरजमल पूरे राजस्थान के आदर्श एवं गौरव रहे है। पानीपत फिल्म मेें उनका गलत चित्रण करके छवि बिगाडऩे का प्रयास किया है। उन्होंने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। (निसं)

भोपालगढ़. फिल्म पानीपत में सूरजमल के गलत चरित्र चित्रण को लेकर भोपालगढ़ क्षेत्र के लोगों एवं खासकर जाट समाज के युवाओं में आक्रोश है। जिसके चलते युवा कार्यकर्ताओं ने महावीर लक्ष्मणराम चौधरी के नेतृत्व में इस फिल्म को बंद करने एवं आपत्ति वाले दृश्यों को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्रीय उपजिला कलक्टर सुखाराम पिण्डेल को ज्ञापन भी सौंपा। युवा कार्यकर्ता कैलाश चौटिया ने बताया कि इसको लेकर क्षेत्रीय जाट समाज में गहरा आक्रोश पनपने के साथ ही इस मुद्दे पर विरोध के स्वर भी मुखर होने लगे हैं। भोपालगढ़ क्षेत्र के कई युवा कार्यकर्ताओं ने महावीर लक्ष्मणराम चौधरी की अगुवाई में इस विवादित फिल्म को बंद करने अथवा फिल्म में दिखाए गए आपत्ति वाले दृश्यों व संवादों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्रीय उपजिला कलक्टर सुखाराम पिण्डेल को ज्ञापन भी सौंपा। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PcU5Zi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment