जोधपुर में यहां कृषि भूमि पर कॉलोनी काटी और बेच दिए प्लॉट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कृषि भूमि पर बिना अनुमति लिए भूखंड बेचने लगे। लोगों ने बिना कोई पड़ताल किए निर्माण शुरू करवा दिया। जेडीए को इस बारे में जानकारी हुई तो अतिक्रमण निरोधक टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया गया। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई।

प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि बनाड़ गांव के नागणेचिया वैली-द्वितीय खसरा नं. 111, 129, 137, 138, 139 व 169 में अवैध रूप से कृषि भूमि पर कॉलोनी काट दी गई। न तो भू उपयोग परिवर्तन करवाया गया और न ही इसकी अनुमति ली गई। इसके बावजूद वहां रहवासीय और व्यावसायिक निर्माण भी शुरू हो गए। टीम को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और दो रहवासीय निर्मार्णों को रुकवाया गया। साथ ही तीन दुकानें भी इसी कॉलोनी में बन रही थी। उनका भी निर्माण रुकवा कर पाबंद किया गया। यहां अतिक्रमियों के औजार भी जब्त किए गए। यहां कई लोगों को कृषि भूमि पर ही प्लॉट बेच दिए गए हैं। ऐसे में कॉलोनी संचालक द्वारा कई लोगों को ठगना भी सामने आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YVXGhH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment