चोरों के निशाने पर एक सरकारी स्कूल, पन्द्रह दिन में कर डाली दो वारदात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

खारिया मीठापुर. हरियाढ़ाणा के राउमावि में ऑफिस का ताला तोडक़र चोरों ने सीपीयू, मॉनिटर, माउस सहित समस्त कम्प्यूटर उपकरण व सामान चोरी करके ले गए। विद्यालय का सारा लेखा-जोखा की जानकारी भी चोरी हुए कंप्यूटर सिस्टम में थी। चोरी की जानकारी मिलने पर बोरूंदा पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि व्याख्याता सुरजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि 1 दिसंबर रविवार को सुबह बच्चों द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में खेलने के लिए आने के वक्त ऑफिस के दरवाजे पर ताला नहीं होने के कारण चपरासी को अवगत कराया। बच्चों की सूचना पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भंवरलाल सैन विद्यालय पहुंचा और विद्यालय के सभी कक्षों का अवलोकन किया। ऑफिस में दोनों तरफ के ताले तोड़ रखे थे। सरपंच रणवीर सिंह राठौड़ को अवगत करवाकर पुलिस थाना बोरुंदा में दूरभाष से अवगत कराया। वही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। जिसमें विद्यालय अध्यापक एवं सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित थे। विद्यालय के पास में बस स्टैंड पर सीसीटीवी पर फुटेज खंगाला। जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालय में गत १५ दिनों में दूसरी बार चोरी हो चुकी है। वही गांव में गत ४ माह मंे चोरों ने ८ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विद्यालय में उपस्थित सरपंच रणवीर सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान रावतराम खोजा एवं व्याख्याता सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह ,चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भंवर लाल सेन सहित उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आगे भी रात्रि में पुलिस गश्त करने की मांग की। गंाव में बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय व आक्रोश है।

मुख्य बस स्टैंड पर चौधरी किराना स्टोर, भारती उप्रावि के भवन में, यूको बैंक के एटीएम में चोरी, अशोक सोनी के घर, लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर, श्री मालियों के मौहल्ले में, बगदाराम सुथार, बगदाराम लोहार ,गोकुल राम मेघवाल के घर तथा राउमावि हरियाढ़ाणा में 15 दिनों में 2 बार चोरी सहित कुल ४ माह मे ८ चोरी की वारदातंे हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y3P3Ry
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment