महिला की डंडों से पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जाोधपुर। लोहावट थाना क्षेत्र में जेठ और जेठ पुत्र द्वारा महिला की डंडो से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ ने बताया कि कोलूपाबूजी निवासी महिला कमला देवी पत्नी दुर्गाराम मेघवाल से मारपीट व लज्जाभंग करने और सोने का आभूषण छीनने का मामला दर्ज कराया है। महिला के साथ मारपीट करते हुए का वीडियो वायरल होने पर थानाधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने देवाराम पुत्र भींयाराम मेघवाल एवं ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र देवाराम मेघवाल निवासी कोलूपाबूजी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।

लोहावट क्षेत्र के कोलूपाबूजी गांव में महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो व्यक्ति एक महिला के साथ हाथों से धक्का देते हुए और डंडों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। महिला भी एक डंडे लेकर उनसे बचाव करती हुई नजर आ रही, लेकिन दोनों लोग महिला के साथ डंडों से ताबड़तोड़ वार करते मारपीट करते हुए वीडियो में नजर आ रहें है।

यह मामला हुआ था दर्ज
लोहावट पुलिस थाना में कमला देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया था कि 24 दिसम्बर को शाम को 5 बजे वह अपने खेत से घर आ रही। तभी हड़मानराम पुत्र भींयाराम, देवाराम पुत्र भींयाराम, निम्बाराम पुत्र भंवरुराम, ओमप्रकाश पुत्र देवाराम मेघवाल हाथों में लाठियां, पत्थर लेकर उस पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। उसकी लज्जाभंग की उसके हाथ से सोने का आभूषण (फुणची) छीन ली। बीच-बचाव करने आएं उसके पुत्र नरेश के हाथ-पांव में भी चोट लगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZBFY39
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment