भाई की शादी में युवती के बैग से दुल्हन के जेवर चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रतापनगर स्थित एक वाटिका में शादी समारोह के दौरान चोर ने युवती के बैग में कट (चीरा) लगाकर दुल्हन के सोने के आभूषण चुरा लिए। प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार पाल रोड पर मिल्कमैन कॉलोनी निवासी मोनिका रांकावत पुत्री किशनलाल वैष्णव के भाई की गत 11 दिसम्बर को शादी थी। प्रतापनगर की आनंद वाटिका में समारोह चल रहा था। मोनिका रात साढ़े आठ बजे समारोह में पहुंची थी। उसके हाथ में बैग था। रात दस बजे उसने बैग संभाला तो उसमें कट लगा पाया। बैग में दुल्हन के आभूषण की पायल व एक रखड़ी सैट गायब थे।

बस में जेब से पर्स चुराया, मारपीट कर भागा
उदयमंदिर थानान्तर्गत नई सड़क पर सिटी बस में सवार एक युवक की जेब काटकर किसी ने पर्स चुरा लिया। पता लगने पर युवक ने पीछा कर जेब तर्राश को पकड़ लिया, लेकिन वह मारपीट कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार देवातड़ा गांव निवासी गोविंद चौधरी सरदारपुरा नेहरू पार्क के पीछे जनरेटर कम्पनी में काम करता है। वह गुरुवार को नेहरू पार्क से पावटा जाने के लिए सिटी बस में सवार हुआ। नई सड़क सिटी बस स्टॉप पर किसी युवक ने उसकी जेब काटकर पर्स चुरा लिया व नीचे उतरकर भागने लगा। युवक को पता लगा तो उसने पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का-मुक्की व मारपीट कर मोटरसाइकिल सवार साथी के साथ भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपए व दस्तावेज थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36vg57w
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment