जोधपुर. बनाड़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दूजवर (नाते का पति) के खिलाफ पहले बलात्कार का मामला दर्ज कराया। एफआइआर दर्ज कराने के अगले ही दिन वह आरोप से मुकर गई। इस मामले में एफआर लगने के बाद उसी महिला ने दूजवर और उसके रिश्तेदारों पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया।
अश्लील इशारे कर रहे मनचले को जोधपुर की इस मर्दानी ने सरेआम की बेल्ट से पिटाई, दंग रह गए लोग
थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार थाना महिला ने पति को छोडऩे के बाद दूजवर (नाता) कर लिया। कुछ दिन ससुराल रही और पीहर जाने के बाद दुबारा ससुराल नहीं गई। ससुराल वाले लेने आए तो उन्हें खाली हाथ रवाना कर दिया। इस बीच, गत 23 नवम्बर को महिला ने बनाड़ थाने में दूजवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन दूसरे ही दिन वह आरोप से पलट गई। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के बयान में उसने स्वीकार किया कि वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसलिए गलतफहमी में एफआइआर दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी।
देश और राज्य में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर जोधपुर की गल्र्स का फूटा आक्रोश, निकाली आक्रोश रैली
महिला ने एफआइआर दर्ज कराने के साथ कोर्ट में इस्तगासा भी पेश किया था। इसमें सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा दिया। कोर्ट ने इस्तगासे को थाने में भेज एफआइआर दर्ज करने के आदेश दे दिए। पुलिस ने उसी महिला की तरफ से दूजवर, बहनोई व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर महिला लैंगिक अपराध रोकथाम सेल के एसीपी को जांच सौंपी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OOsRb2
0 comments:
Post a Comment