फ़ास्टैग की लाइन रही सूनी सूनी, नकदी पर रहा जोर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लवेरा बावड़ी. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता में थोड़ी ढील देने के बाद रविवार को अधिकतर वाहन नकद लेन से गुजरते दिखे। नेतड़ा के टोल प्लाजा पर दो, दो लेन फास्टैग व दो लाइन नकद लेन की हैं। टोल प्लाजा के कार्मिक वाहन चालकों को समझाते भी दिखे की यं लाइन फास्टैग की हैं। अगर फास्टैग नहीं है तो नकद की अन्य लाइन से वाहन को निकाले। वहीं एक कार चालक फास्टैग लगा टोकन के साथ फास्टैग की लाइन में घुसा तो ब्लैक लिस्टेड बता दिया। इस पर उसको दूसरी लाइन में भेजा। टोल प्लाजा इंचार्ज हितेश प्रतापसिंह ने बताया कि फास्टैग के प्रति लोगों में जागरूकता कम हैं। वाहन चालकों को फास्टैग के लिए पे्ररित भी करते हैं। उनको बताते हैं कि फास्टैग की अनिवार्यता हो गई है तो बिना समय गवाए फास्टैग लगा ले। उनके अनुसार पचास फीसदी वाहन ही फास्टैग लाइन से गुजर रहे है।ब्लैक लिस्टेड बता देता: अगर आप वाहन लेकर गुजर रहे हैं और फास्टैग का टोकन गाड़ी पर लगा हैं और खाते में पैसा नहीं हैं तो ब्लैक लिस्टेड बता देता हैं।

ख़नौड़ी टोल प्लाजा पर नकद पर ज्यादा रहा जोर
सेतरावा.

प्रदेश में टोल नाकों पर फास्ट टैग अनिवार्य करने के बाद खनौड़ी टोल प्लाजा पर भी यह व्यवस्था लागू हो गई हैं। जोधपुर-पोकरण व जैसलमेर को जोडऩे वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग १२५ पर निकटवर्ती खनौड़ी टोल प्लाजा पर रविवार को इस नए नियम के अनुसार व्यवस्थाएं की गई। प्रतिदिन इस हाइवे से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
खनौड़ी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग व्यवस्था लागू होने के बाद रविवार को वाहन चालकों को जागरूक किया। टोल कर्मचारियों द्वारा हाथों में सूचना पट्टिकाएं लेकर फास्ट टैग वाले वाहनों को अलग लेन से निकाला। वहीं दूसरी ओर केश काउंटर भी चालू रहा। प्रथम दिन फास्ट टैग वाहनों की तादाद कम रही। वहीं कैश काउंटर वाली लेन से गुजरने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा रही।

टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को शीघ्र फास्ट टैग कार्ड संबंध में जानकारी देते हुए शीघ्र व्यवस्था को अपनाने की अपील की गई। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RURuVN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment