दिग्गजों की नजर अब जिला प्रमुख की सीट पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिला परिषद सदस्यों के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी के बाद दिग्गजों की नजर अब जिला प्रमुख की सीट पर टिक गई है। इस पद के आरक्षण की लॉटरी जयपुर में होगी।

वार्डों की लॉटरी में वर्तमान जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी के वार्ड 14 में, उपजिला प्रमुख गोपाराम विश्नोई के वार्ड 15 में फेरबदल नहीं हुआ। जबकि लीला मदेरणा का वार्ड 33 इस बार एससी के लिए रिजर्व हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण विश्नोई का वार्ड 34 भी एससी के लिए रिजर्व हो गया। ऐसे में चुनाव लडऩे की स्थिति में इन्हें नई सियासी जमीन तलाशनी पड़ेगी।
भोपालगढ़ : ओबीसी महिला

जिले की 21 पंचायत समितियों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 37 सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी शुक्रवार को सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में सरकारी स्कूल के 10 बच्चों ने निकाली। लॉटरी के बाद कई दावेदारें की उम्मीदें धरी रह गई। हालांकि जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख के वार्ड आरक्षण में चपेट में आने से बच गए।
महिलाएं होंगी दस पंस की प्रधान

जिले की 21 पंचायत समितियों में से 12 के प्रधान सामान्य, 4 के एसएसी, 4 ओबीसी व 1 एसटी का होगा। दस पंचायत समितियों की प्रधान महिलाएं होंगी।
शेरगढ़ : 15 वर्ष बाद होगा सामान्य वर्ग का प्रधान

शेरगढ़ पंचायत समिति में 15 वर्ष बाद प्रधान सामान्य वर्ग का होगा। परिसीमन के बाद इस पंचायत समिति 17 वार्ड बचे हैं।
धवा : दिग्गजों की दावेदारी धराशायी

नवगठित पंचायत समिति में एसटी सीट आरक्षित होने से दिग्गजों की दावेदारी धराशायी हो गई। यह पंचायत समिति लूणी से अलग कर बनाई गई है।
हालांकि सदस्यों के पद की लॉटरी न्यायालय में अटकी हुई है। आरक्षण के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि एसटी वर्ग का सदस्य कहां से विजयी होकर आएगा।

कैरू : ओबीसी
मंडोर पंचायत समिति से अगल कर बनाई गई कैरू पंचायत समिति में प्रधान का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है।

लूणी : दस वर्ष बाद सामान्य सीट
लूणी पंचायत समिति के प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इससे दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है।

मंडोर : इस बार भी सामान्य महिला
मंडोर पंचायत समिति के प्रधान का पद इस बार भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस बार मंडोर पंचायत समिगि के वार्ड 17 में से घटकर 15 रह गए हैं।

पीपाड़ सिटी: सामान्य वर्ग पीपाड़ सिटी पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
लोहावट: सामान्य महिला

लोहावट पंचायत समिति में सामान्य महिला सीट आरक्षित होने से हर वर्ग की महिलाओं को मौका मिलेगा। एक लाख, 28 हजार, 75 आबादी वाली पंचायत समिति में गत चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कांग्रेस को मात्र चार वोट मिले थे।
बालेसर : 10 वर्ष बाद फिर सामान्य महिला

पंचायत समिति में 10 वर्ष बाद सामान्य महिला सीट आरक्षित हुई है।
फलोदी: 25 वर्ष में चौथी बार सामान्य

फलोदी पंचायत समिति 25 वर्ष में चौथी बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।
बिलाड़ा : इस बार भी सामान्य महिला

बिलाड़ा पंचायत में समिति के प्रधान का पद इस बार भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

सेखाला: ओबीसी के लिए आरक्षित

सेखाला पंचायत समिति के प्रधान का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है।

तिंवरी: एससी महिला

तिंवरी पंचायत समिति में दूसरी बार महिलाओं को मौका मिला है, लेकिन इस बार प्रधान एससी वर्ग की होगी। समिति में वार्ड 6 और 8 एससी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।

चामू: पहली बार में एससी महिला
नवगठित पंचायत समिति चामू के पहले चुनाव में एससी महिला सीट आरक्षित हु ई। चामू समिति सेखाला से अलग होकर नई पंचायत समिति बनी है।

आऊ: सामान्य
नवगठित पंचायत समिति आऊ के प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। नवगठित पंचायत समिति में 15 वार्ड हैं।

घंटियाली: पहली बार में ओबीसी महिला
नवगठित पंचायत समिति घंटियाली के प्रधान का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसमें बाप व फलोदी की ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है। समिति में कुल 17 वार्ड हैं।

बाप : फिर सामान्य महिला
बाप पंचायत समिति के प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 25 से घटकर 17 रह गई है।

ओसियां: सामान्य ओसियां पंचायत समिति के प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
बावड़ी : सामान्य महिला

बापिणी : एससी
देचू : एससी

जिला परिषद के वार्डों का आरक्षण

वार्ड 1 सामान्य महिला, 2 ओबीसी महिला, 3 ओबीसी, 4 सामान्य, 5 सामान्य महिला, 6 सामान्य महिला, 7 सामान्य महिला, 8 एससी महिला, 9 एसएसी, 10 सामान्य, 11 सामान्य, 12 सामान्य, 13 ओबीसी महिला, 14 ओबीसी, 15 सामान्य, 16 सामान्य, 17 सामान्य महिला, 18 सामान्य, 19 ओबीसी महिला, 20 सामान्य महिला, 21 एससी महिला, 22 सामान्य महिला, 23 एससी, 24 सामान्य महिला, 25 सामान्य महिला, 26 सामान्य महिला, 27 एसटी, 28 सामान्य, 29 ओबीसी, 30 ओबीसी महिला, 31 एससी महिला, 32 सामान्य, 33 एससी, 34 एससी, 35 सामान्य, 36 सामान्य महिला और वार्ड 37 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZanLcL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment