वीडियो...राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन में इतनी है खूबियां, जानकर होगी हैरत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर। जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के नए भवन का लोकार्पण शनिवार को राष्ट्रपति करेंगे। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं इस भवन की खूबियां।

फैक्ट फाइल
- नया भवन 168.6 बीघा में फैला है।

- 171 व्यक्ति प्रतिदिन लगातार 8 वर्षों तक कार्य चला।
- 5 लाख श्रमदिवस में काम हुआ।

- 277.16 करोड़ रुपए इस पर खर्च हुए हैं।

नए हाईकोर्ट की विशेषताएं

- भवन का मुख्य द्वार रोमन वास्तु स्थापत्य से प्रभावित है,जो कि दो स्तंभों पर आधारित है और उसकी उंचाई लगभग 30 फीट है। इस मुख्य द्वार पर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है।

- नवीन भवन में 22 न्यायालय कक्ष हैं, जो कि पूर्णत: हवादार एवं उच्च तकनीक से सुव्यवस्थित है।
- सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाया गया है। अभिगम नियंत्रण, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरा, सम्पूर्ण भवन में स्पीकर द्वारा चेतावनी या संदेश दिया जा सकता है।

- जोधपुर का छितर पत्थर उपयोग में लिया गया है।

- भवन के केन्द्र में अद्र्धमण्डलाकार डोम है, जिसकी उंचाई करीब 76 फीट और क्षेत्रफल लगभग 16000 वर्गफीट है। डोम 56 स्तम्भों पर आधारित है और 5 किमी दूरी से भी दिखता है।

- चित्रकारी में मेवाड़, मारवाड़, हाडौती एवं ढूंढाड़ की झलक है।
- भवन के चारों ओर 40 हजार वर्ग मीटर का हरित क्षेत्रफल है।

. भवन में जलपुर्नशोधन की व्यवस्था हैए साथ ही लगभग 50 केण्एलण्डीण् का अवशिष्टशोधन यंत्र है।

. भवन एवं हरित क्षेत्र की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगभग 250 केण्एलण् का जलसंग्रहण एवं वर्षा जलसंग्रहण तंत्र स्थापित किया गया है।

. अधिवक्ताओं के लिए 373 चैम्बर एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए अलग 64 चेम्बर न्यायालय भवन की बिल्डिंग से सटे हुए बनाए गए हैं।
. न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिए अभिगम नियंत्रण के सुगम साधन जैसे आरण्एफण्आईण्डीण् टेगए बूम.वैरियरए बोलार्डए एक्स.रे बैगेजए पास द्वारा प्रवेश इत्यादि शामिल है।

. पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए 8 लिफ्टए 150 शौचालयए 24 वॉटर हट्सए 2 स्वचलित सीढिय़ांए 8 सूचना कियोस्क लगाए गए हैं।

. हाईस्पीड विडियो कॉफ्रेंसिंग न्यायालय भवन के सभी अलग वीण्सीण् कक्षों में एवं मुख्य न्यायाधीश न्यायालय कक्ष व एक अन्य न्यायालय कक्ष में स्थापित की गई है।

. बाल सचिवालय का निर्माण भी किया गया है। जिसमें बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग व खेल की सुविधाएं भी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34TsRwf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment