नाकाबंदी के दौरान कार चालक ने की पुलिसकर्मी के साथ मारपीट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राष्ट्रपति के जोधपुर दौरे के दौरान शनिवार को रातानाडा थाना क्षेत्र में पाबूपूरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और एएसआइ के साथ मारपीट भी की। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ।

रातानाडा थाना के एएसआइ मोहर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को राष्ट्रपति दौरे के दौरान उसकी पाबूपूरा मोड पर अस्थाई नाके पर ड्यूटी थी। शाम करीब पांच बजे राष्ट्रपति मेहरानगढ़ किले से एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जा रहे थे। कंट्रोल रूम से वाहनों को रोकने का मैसज आया था। इस दौरान सेना का ट्रक आया, जिसे उन्होंने जाने दिया। इसके बाद आई कार को रुकवाने पर कार चालक ने धमकी देते हुए उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और कार से बाहर निकल पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया। इस पर अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया तो वह मारपीट करने लगा। इस पर पुलिसर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। घटना के बाद एएसआइ ने कार चालक के खिलाफ धारा १८६ की रपट डाल उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी। जांच में कार के मालिक शिकारगढ़ निवासी राजपाल दयाल पुत्र रामदीन दयाल के तौर पर हुई है और वह सेना में अधिकारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P3q7Xy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment