सर्च करने पर जोधपुर में मिले बाल कवि और कथाकार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की पहल पर आमंत्रित गणतंत्र दिवस विषयक कविता व कहानी प्रविष्टियों में से चयनित विजेता बाल कवियों व कथाकारों का बुधवार को विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान किया गया। ब्लू सिटी चिल्ड्रन लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान विशेष सत्र में विजेता बाल कवियों व कथाकारों ने रचनाएं भी सुनाई। इनमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय रचनाओं को राजस्थान पत्रिका की बालहंस मैगजीन में प्रकाशित भी किया जाएगा। राज अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश चौधरी की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए। डेजर्ट लीफ फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक विकास बालिया, बाल पुरस्कार चयन समिति के सदस्य शाइर बृजेश अंबर, राजस्थान पत्रिका के शाखा प्रबंधक नरेश उप्रेती, विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ गौरव जैन, विद्याश्रम स्कूल के डायरेक्टर एस के शर्मा व प्रिंसिपल डॉ. भारती स्वामी ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

----

एेसे हुआ था विजेताओं का चयन

उल्लेखनीय है कि पत्रिका ने 9 से 14 वर्ष के बच्चों से कहानियां व कविताएं आमंत्रित की थीं। पत्रिका को ऑफलाइन और ऑनलाइन १५०० से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई। ज्यूरी के इतिहासकार व कहानीकार मनोहरसिंह राठौड़, शाइर बृजेश अंबर और कमेंटेटर व महेंद्र लालस ने इनका चयन किया।

इनका किया सम्मान

कविता श्रेणी :

ए गु्रप के प्रथम विजेता सेंट जॉन्स पब्लिक

स्कूल के डॉल्फिन कटारिया, द्वितीय विजेता सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल की भाविका चौधरी, तृतीय संयुक्त विजेता महावीर पब्लिक स्कूल के भूमि जैन व सोहाद अली, बी ग्रुप के तहत प्रथम विजेता महावीर पब्लिक स्कूल की सृष्टि हीरानंदानी, द्वितीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल के पंकज चौधरी, तृतीय विजेता ग्रेट सत्यम एकेडमी के सुखदेव सोलंकी, सी ग्रुप के तहत प्रथम विजेता महावीर पब्लिक स्कूल के अजय परिहार, द्वितीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल के आदित्य सांखला और तृतीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल की कावेरी पटेल को पुरस्कृत किया गया।

कहानी श्रेणी

कहानी में ए गु्रप के तहत प्रथम विजेता सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल के हिमेश चौधरी, द्वितीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल की खुशी सोनी और तृतीय विजेता सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल की रौनक राठौड़, बी ग्रुप के प्रथम विजेता विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल की ख्वाहिश चौहान, द्वितीय विजेता आनंद चिल्ड्रन एकेडमी की रेशमा और तृतीय विजेता सेंट्रल एकेडमी बीजेएस के मानवेंद्रसिंह गहलोत, सी गु्रप के तहत प्रथम विजेता महावीर पब्लिक स्कूल के रवि नारायण, द्वितीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल की हर्षिता आठवानी और तृतीय विजेता महावीर पब्लिक स्कूल की कमल राठौड़ को सम्मानित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36SJYyD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment