राष्ट्रपति के दौरे के चलते सालों बाद सुधर रही शहर के एक हिस्से की तस्वीर, काफिले के रास्ते की बदल रही सूरत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित जोधपुर दौरे की तैयारियां तेज हैं। उनके दो दिन के प्रवास के दौरान वे जिस क्षेत्र से गुजरेंगे वहां के रास्तों को चमन किया जा रहा है। कई ऐसी सडक़ें जिनको मानसून के बाद संभाला तक नहीं गया उनकी सूरत बदलने लगी है। साथ ही शहर के बीच उजड़ा सर्किल उद्यान में भी अधिकारी काम करते नजर आए हैं। साथ ही सर्किट हाउस परिसर में ही बड़ा डोम लगाया गया है। जहां राष्ट्रपति सहित अन्य न्यायाधीश गणों के लिए भोजन, ब्रेकफास्ट आदि की व्यवस्थाएं की जाएगी।

indian president ramnath kovind visit to jodhpur rajasthan high court

सडक़ें जो महीनों पहले खुदी अब सुधरी
रेजीडेंसी रोड पर संवित सर्किल के समीप जेएनवीयू कार्यालय की सडक़ को रातों-रात डामरीकरण कर बनाया गया है। करीब छह माह पहले इस क्षेत्र में डाली गई केबल के कारण यह मुख्य सडक़ क्षतिग्रस्त थी। अब वीआइपी विजिट के बहाने शहर की जनता को आरामदायक सफर तो मिलेगा।

indian president ramnath kovind visit to jodhpur rajasthan high court

सालों बाद संवरेगी सूरत
शहर का भाटिया सर्किल चौराहा कई सालों बाद संवरेगा। चौराहे के अंदर उद्यान जो सालों से उजाड़ पड़ा था अब वहां साफ-सफाई व पौधरोपण का काम चल रहा है। शहर के मुख्य सडक़ पर चौराहा होने के बाद भी इस कोई किसी विभाग ने अब तक ध्यान नहीं दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rl8CDN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment