जोधपुर. पाल में थोरियों की ढाणी के गायत्री नगर में एक ज्वैलर को पड़ोसी महिला की आर्थिक मदद करना भारी पड़ गया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ज्वेलर से 1.40 करोड़ रुपए और 752 ग्राम सोना एेंठ लिया गया। कर्ज में डूबने व ब्लैकमेलिंग से ज्वेलर ने पुलिस कमिश्नर को परिवाद पेश कर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में महिला, उसके माता-पिता, भाई व दो अन्य के खिलाफ ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार मूलत: धवा के रहने वाले देवेन्द्र पुत्र भंवरलाल सोनी का आरोप है कि वर्ष 2016 में पाल बालाजी मंदिर के सामने उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। आरोपी पड़ोस में किराए पर रहते थे। एक ही गांव के होने से जान-पहचान हो गई। पति से अनबन के चलते पीहर में रह रही पड़ोसी की पुत्री ने जुलाई 2016 में उससे पचास हजार रुपए उधार लिए। इसके बाद घरवालों के आग्रह करने पर किसी परिचित से 14.50 लाख और 16.25 लाख रुपए उधार दिलाए थे। कुछ समय बाद रुपए लौटाने का तकाजा करने के लिए वह पड़ोसी के घर गया तो उसे नशीला शरबत पिलाया था।
होश आने पर पड़ोसी की पुत्री पलंग पर उसके साथ संदिग्ध हालत में मिली। उसने अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी भी दी। इसके बाद उसने मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर तीन बार में 87 लाख रुपए एेंठ लिए। इतना ही नहीं, शादी में जाने के नाम पर डरा-धमकाकर पत्नी के जेवर लाकर दिए थे। आरोपियों ने उन्हें भी गिरवी रख रुपए एेंठ लिए। इन्हें छुड़ाने के लिए उसने साढ़े तेरह लाख रुपए भी लिए थे। 15 अगस्त को पौने दस लाख रुपए और उधार ले गए थे। जो अब तक नहीं लौटाए। गत वर्ष 28 अगस्त को आरोपी महिला ने बीस लाख रुपए और मांगे थे। न देने पर दुकान में रखा 752 ग्राम सोने के जेवर ले गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Ew1Dh
0 comments:
Post a Comment