जोधपुर. नागौर रोड पर रलावास पुलिया के पास तेज रफ्तार व गलत दिशा से आए टैंकर से मोटरसाइकिल सवार एक व्याख्याता की मृत्यु हो गई, वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार नागौर जिले में खींवसर के कुम्हारों का बास निवासी कैलाश पुत्र महेन्द्र कुमार प्रजापत व प्रभुराम बाइक पर शुक्रवार शाम जोधपुर से बावड़ी की तरफ जा रहे थे। रलावास पुलिया के पास तेज रफ्तार व गलत दिशा से आए टैंकर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। टैंकर से कुचलने से कैलाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रभुराम गंभीर घायल हो गया। घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया, जहां कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा गया। खींवसर में टांकला निवासी हरदीनराम की तरफ से टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक खेड़ापा स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाता था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YMh68s
0 comments:
Post a Comment