पंचायत चुनाव में मादक पदार्थों से होगी मतदाताओं की मनुहार, स्टॉक करने में जुटे तस्कर!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. राज्य में पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गांवों में चुनावी हलचल शुरू हो चुकी हैं। संभावित प्रत्याशी राजनीतिक समीकरण बिठाने और पुलिस व प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारियां कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में पुलिस व नारकोटिक्टस कन्ट्रोल ब्यूरो की पकड़ में आए तस्करों और उनसे बरामद मादक पदार्थ की मात्रा को देखते हुए लगता है कि मादक पदार्थ के तस्करों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। वे चुनाव की आड़ में चांदी कूटने के लिए मध्यप्रदेश और मेवाड़ से अफीम और डोडा पोस्त की खेप लाकर गांवों में स्टॉक कर रहे हैं। हर गांव-ढाणी में तस्करों के गिरोह बनेतस्करों की धरपकड़ के लिए जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने विशेष टीम के साथ थाना और वृत्त स्तर पर कार्रवाई के लिए टास्क दिए हैं।

तस्कर दे रहे गारंटेड सप्लाई का ऑफर
हर चुनाव की तरह फरवरी में संभावित पंचायत चुनाव में भी मतदाताओं को ‘मनुहार’ से रिझाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए संभावित प्रत्याशी या उनके चुनाव प्रबंधक अभी से डोडा पोस्त या अफीम की व्यवस्था में लगे हैं। तस्करों को दो ऑर्डर दिए जा रहे हैं। कई तस्करों की तरफ से मादक पदार्थ समय पर उपलब्ध कराने की गारंटी दी जा रही है। यही वजह है कि तस्कर मेवाड़ से मादक पदार्थ की खेप लाने के साथ उसे छिपाकर रखने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।

गांव-ढाणियों में पनपे गिरोह
डोडा पोस्त बिक्री के लाइसेंस बंद होने के बाद से इसकी तस्करी बेतहाशा बढ़ गई है। गांव-ढाणियों तक में तस्कर गिरोह पनप चुके हैं। खेड़ापा थाना पुलिस ने गत दिनों लवेरा कलां गांव के महादेव नगर की एक ढाणी में मकान के पीछे ऊंची चार दीवारी वाले बाड़े में बने तहखाने से 309 किलो डोडा पोस्त जब्त कर रामदीन जाट पुत्र मलाराम साहू को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख कार्रवाइयां
- 16 दिसम्बर : नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने जयपुर जिले में एनएच 21 पर बस्सी के राजधोक टोल प्लाजा पर अलग-अलग कार्रवाई में दो ट्रेलर से 809 किलो डोडा पोस्त और अफीम का 61 किलो दूध जब्त कर दोनों चालक को गिरफ्तार किया था। यह खेप जोधपुर लाई जा रही थी।
- 19 दिसम्बर : लवेरा कलां गांव के महादेव नगर की ढाणी में बने तहखाने से 309 किलो डोडा पोस्त जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया गया था।
- 20 दिसम्बर : भोपालगढ़ थाना पुलिस ने तेजपुरा गांव में ग्वाला की ढाणी स्थित मकान से कार में भरा 566 किलो डोडा पोस्त जब्त कर महिला तस्कर राजल जाट, उसके पति अनोपाराम जाट, सहदेव जाट व नंदलाल डांगी को गिरफ्तार किया था।

इनका कहना है
‘पिछली कुछ कार्रवाइयों से लग रहा है कि मादक पदार्थ का स्टॉक किया जा रहा है। कुछ तस्कर पुलिस की नजर में हैं। कार्रवाई के लिए विशेष टीम को लगा रखा है।’
राहुल बारहठ, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sRlIyu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment