सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो...अब गोविन्द ना आएंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- जहां सरकार और प्रशासन नहीं जागते वहां जनता सोशल मीडिया के जरिये खड़ा कर देती है मुहिम
जोधपुर. तेलंगाना में महिला चिकित्सक के साथ गैंगरेप व हत्या तथा प्रदेश के टोंक में बालिका के साथ हैवानियत के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। सोशल मीडिया पर लगातार लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें प्रसिद्ध उद्योगपति व सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। एेसी घटनाएं जिससे पूरा देश हिल जाता है। जब लोगों की आंखों में गुस्सा होता है तो उसे जाहिर करने का एक तरीका सोशल मीडिया भी है। कई लोग सड़क पर अपना आक्रोश जताते हैं तो कई हैशटैग का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया अभियान एक जन आंदोलन बन जाता है। निर्भया केस के बाद अब तेलंगाना के मामले में भी एेसा ही हुआ। चिकित्सक के नाम का हैशटेग अभी ट्रेडिंग में है।

सोशल मीडिया पर एेसे उतरा गुस्सा
- जिस दिन घटना हुई इसके दो दिन बाद तक भारत में टॉप-२० में से ८ हैशटेग इसी घटना को लेकर टे्रंड में थे।

- ४० से ज्यादा हैशटेग से प्रकरण को लेकर रोष जताया गया।
- ३० से ज्यादा हैशटेग से इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी हुई। कई संगठन सड़कों पर उतरे

यहां जोधपुर में महिलाओं की टीम कर रही काम

जोधपुर में टोल फ्री निर्भया हेल्पलाइन भी महिला ट्रस्ट की आेर से संचालित की जा रही है। १८००१२००२० इस टोल फ्री नम्बर को यही ट्रस्ट संचालित कर रहा है। इस हेल्पलाइन का काम देखने वाली श्यामा तंवर ने बताया कि जोधपुर और आस-पास की कई महिलाएं इस पर फोन कर मदद मांगती है। उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाते हैं। कई बार काउंसलिंग भी करते हैं।

जया बच्चन का समर्थन
सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक बयान भी काफी वायरल हुआ। संसद में उन्होंने दुष्कर्मियों को भीड़ के हवाले करने जैसी बात कही तो युवाओं ने इतना ट्वीट किया कि उनको कुछ ही घंटों में ट्रेंड में ला दिया। ७ से हजार से ज्यादा टवीट कुछ ही घंटे में हो चुके थे।

कई सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रियाएं दी

इस मामले में कई सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि चाहे हैदराबाद का केस हो, तमिलनाडू का या फिर रांची में हुए एक स्टूडेंट के गैंगरेप का, हम सभी एक सोसाइटी के तौर पर सब कुछ भूलते चले जा रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बासु ने लिखा कि कितना भयावह कार्य किया है। इन चारों को तुरंत कठोर सजा दी जाए, तभी पीडि़ता के साथ न्याय होगा। इसी तरह विराट कोहली, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, दिया मिर्जा, कुमार विश्वास, आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो...कितने निर्भया कांड सहेगा देश...सरीके स्लोगन भी ट्रेंडिंग में है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rP8uS4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment