कांग्रेस पदाधिकारी को दिया नौकरी दिलाने का झांसा, 3.32 लाख ठगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- जयपुर से आए आरोपी ने खुद को बताया था कांग्रेस कार्यकर्ता

जोधपुर.
कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से नौकरी दिलाने के नाम पर एक ठग ने कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर 3.32 लाख रुपए ठग लिए।

आरोपी गत विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जयपुर से जोधपुर आया था। उसी दौरान उसने प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ज्योति नगर निवासी कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष केबल व्यवसाई जगदीशप्रसाद पुत्र भंवरलाल दाधीच से दोस्ती की। दाधीच ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान गत वर्ष दिसम्बर में जयपुर से आए अमन शर्मा उर्फ कनिष्क दाधीच से उसकी जान पहचान हुई थी। अमन ने बताया था कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता है और उसकी कई बड़े लोगों से पहचान है। आरोपी ने दाधीच को यह भी कहा कि वह उसके पुत्र की बीएसएनएल में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 3 लाख रुपए देने होंगे। इस पर दाधीच ने आरोपी को अपने घर पर 20 हजार रुपए दिए। इसके बाद गत 23 जनवरी को उसके खाते में 1 लाख, 87 हजार रुपए जमा करवाए। आरोपी ने उसके साले के पुत्र की भी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 20 फरवरी को 1.25 लाख रुपए लिए। इसके बाद आरोपी के फोन बंद कर दिया। इस पर दाधीच को ठगी का पता लगा। पुलिस ने जयपुर निवासी अमन शर्मा उर्फ कनिष्क दाधीच पुत्र नरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/356xX8u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment