हाईकोर्ट में 29 जजेज के पद रिक्त, राष्ट्रपति के जोधपुर आने से शीघ्र भरने की उम्मीद : सीएम गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के न्यू हाईकोर्ट भवन उद़्घाटन व एम्स जोधपुर के दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हाईकोर्ट में 29 जजेज के पद खाली हैं। राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तमाम न्यायाधीश जोधपुर आने के बाद एक पॉजिटिव माहौल बन गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से पद भरे जाएंगे तो लाभ मिलेगा। ऐसी उनकी सोच है। सारे केसेज रूके पड़े हैं। इस सोच में हम कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि लंबे अर्सें से वकीलों व आमजनता की भावना अनुरूप हाईकोर्ट की शानदार बिल्डिंग बनी है। पुरानी बिल्डिंग छोटी पड़ गई थी। राजस्थान सरकार ने रूचि लेकर कार्य करवाया है। तेलंगाना एनकाउंटर के मामले में सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्हें भी मीडिया जितना ही मालूम है, इस मामले में वहां की पुलिस व सरकार जानती है। देश में अविश्वास व हिंसा का माहौल खत्म होना चाहिए। देश की जीडीपी गिर गई है। ये सब चिंता के विषय है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार शाम भारतीय वायुसेना के विमान से जोधपुर पहुंचे। यहां वायुसेना स्टेशन में राज्यपाल कलराज मिश्रा और सीएम अशोक गहलोत सहित न्यायिक अधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। यहां से राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भी उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति सर्किट हाउस में ही भोजन करने के साथ ही वह रात्रि विश्राम करेंगे।

राष्ट्रपति शनिवार सुबह 9 से 10 बजे तक सर्किट हाउस में सीजेआई व हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ नाश्ता लेंगे। सुबह दस बजे एम्स के लिए रवाना होकर 10.15 बजे एम्स पहुंचेंगे, दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38fnbP2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment