परीक्षार्थियों को भेजे मैसेज -
परीक्षार्थी रमेश कुमार सोनी ने बताया कि यूजीसी नेट यूनिट, एनटीए ने यूजीसी नेट व जेआरएफ जून 2019 के परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर पर इन दिनों यूजीसी नेट के सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज भेजे है। जिसमें लिखा है : प्रिय अभ्यर्थी, ई-सर्टिफिकेट व जेआरएफ लेटर अपलोड कर दिए गए है और इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। गौरतलब है कि ये संदेश कुछ को मिला है, तो कुछ अभ्यर्थियों को नहीं मिला है ।
एैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट व अवॉर्ड लेटर -
स्टेप : 1 - यूजीसी नेट व जेआरएफ लेटर डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने कम्प्यूटर के ब्राउसर में साइट पर जाना होगा। इस स्क्रीन पर आपको अपने जून 2019 परीक्षा के रोल नंबर, परीक्षा सत्र चयन व मोबाइल टाइप करने के बाद नीचे लिखे कैप्चा कोड को टाइप करना होगा। इसके बाद नीचे लिखे प्रसीड बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप : 2 - इस स्टेप के बाद आपके मोबाइल नंबर पर साइट पर द्वारा एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी साइट के दो नंबर स्टेप में ओटीपी की खाली जगह में दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करना होगा।
स्टेप : 3 - इस स्टेप में आपकी प्रोफाइल खुलेगी व नीचे लाल रंग का डाउनलोड बटन भी दिखेगा। इस डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
स्टेप : 4 - इस पेज में नीचे लाल रंग का डाउनलोड ई-सर्टिफिकेट बटन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपके कम्प्यूटर में सर्टिफिकेट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
स्टेप : 5 - इस पीडीएफ फाइल को खोलने के लिए आपको पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसमें आपको पासवर्ड लगाना होगा। ये पासवर्ड इस प्रकार लगाना है। जैसे आपका नाम RAMESH है और आपकी जन्मतिथि 01-JAN-1985 है। तो पासवर्ड अंग्रेजी बड़े अक्षरों में ये बनेगा। RAME01011985
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LixA2R
0 comments:
Post a Comment