जेएनवीयू को अगले सप्ताह मिल सकता है नया कुलपति, राज्यपाल ने सभी 150 प्रोफेसर्स की रिपोर्ट मांगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय को अगले सप्ताह नया कुलपति मिल सकता है। कुलाधिपति व राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस बार सर्च कमेटी से अंतिम रूप से चयनित किए गए 4 नामों के साथ कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले सभी 150 प्रोफेसर्स की रिपोर्ट मांगी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कुलाधिपति ने सभी आवेदनकर्ताओं की जानकारी ली है।

जेएनवीयू में कुलपति का पद में करीब 6 माह से रिक्त है। वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ बीआर चौधरी इसका कार्यभार देख रहे हैं। कुलपति सर्च के लिए गठित सर्च कमेटी के सदस्य डॉ, एके गहलोत, डॉ. पीएस वर्मा, डॉ. जीसी श्रीवास्तव और डॉ. एलएन हर्ष ने 150 आवेदन की स्क्रूटनी के बाद चार योग्यतम उम्मीदवार का चयन किया था।

राजभवन में यह 4 नाम सौंपने के दौरान कुलाधिपति मिश्र ने कहा कि उन्हें सभी 150 आवेदनकर्ताओं पर सर्च कमेटी की ओर से की गई टिप्पणी की रिपोर्ट भी चाहिए। राज्यपाल सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद कुलपति पद के लिए नामित व्यक्ति का नाम मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेंगे, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद राजभवन की ओर से कुलपति नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर गुलाब सिंह चौहान ने 31 जुलाई को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 10 महीने तक कार्यभार संभाला था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sgKEPw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment