1- तीन हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल निलम्बित
उद्यमी को डेढ़ किलो अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तारी का डर बताकर लाखों रुपए का लेन-देन उजागर होने पर तीन हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया। उद्यमी ने यह राशि मध्यस्थता कर रहे हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी को दी थी। अब मध्यस्थ ने यह राशि सिपाहियों को देने से इनकार कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा ने बताया कि फौरी जांच के बाद चौहाबो थाने के हेड कांस्टेबल शकील खां, कांस्टेबल भागीरथ जाट और बासनी थाने के हेड कांस्टेबल स्वरूपराम व नरसिंहराम को निलम्बित किया है।
..........................
2. जोधपुर का मौसम
सूर्योदय सुबह 7.07
सूर्यास्त शाम 5.46
चंद्रोदय सुबह 11.15
चंद्रास्त रात 10.09
तापमान
अधिकतम 26.6
न्यूनतम 14.3
.....................
3. क्विज में बच्चों ने दिखाया टेलेंट
पाल बाइपास स्थित एक होटल में रविवार को डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग (डीएसएसएल) सीजन-2 के स्टेट लेवल राउंड का आयोजन किया गया। बाइजूस द लर्निंग एप्लीकेशन की ओर से राजस्थान पत्रिका के सहयोग से आयोजित क्विज राउंड में शहर के 70 स्कूलों के कक्षा 4 से 9 तक के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।
........................
4. जेएनवीयू का दीक्षांत समारोह 9 को, ड्रेस कोड निर्धारित
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के 2017 और 2018 बैच के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।
......................
5. माउंट आबू से ठंडा चूरू
तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश में मैदानी जिला चूरु पर्वतीय स्थल माउंट आबू से भी ठंडा रहा। माउंट आबू में पारा 9 डिग्री और चूरू में 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन में धूप खिली रहने से ठंड से कुछ राहत मिली।
...................
6. मण्डोर एक्सप्रेस को जोधपुर से ही चलाने का प्रयास करेंगे
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली- जोधपुर के बीच चलने वाली मण्डोर एक्सप्रेस के बाड़मेर तक विस्तार को गंभीर बात बताई। शेखावत ने बताया कि मण्डोर एक्सप्रेस पिछले करीब ढाई दशक से संपूर्ण मारवाड़ के लोगों के लिए अच्छी ट्रेन है। यह ट्रेन जोधपुर से दिल्ली पहुंचने पर करीब 14 घंटे तक पड़ी रहती है। इस गाड़ी का हरिद्वार तक विस्तार की उम्मीद थी, लेकिन बाड़मेर तक विस्तार कर दिया। इस पर पुन: विचार की जरूरत है।
...............................
7. राजस्थान के किसानों को भी पंजाब के किसानों के बराबर मिले मुआवजा: बेनिवाल
नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजस्थान के किसानों की अवाप्त की जा रही कृषि जमीन का मुआवजा पंजाब के किसानों को मिलने वाले मुआवजे के बराबर दिलाने का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि ये मांग लोकसभा में उठा चुका हूं और जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर ये मांग रखूंगा ।
...................
8. रेजिडेंट डॉक्टर्स चिकित्सामंत्री से आज करेंगे वार्ता
जोधपुर. प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर्स सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के साथ वार्ता करेंगे। उनकी मांगें नहीं मानी गई तो मंगलवार से सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन अवकाश पर जा सकते हैं।
........................
9. वर्षीदान शोभायात्रा में उमड़ा जनसमूह
संयम पथ की ओर अग्रसर हिम्मतनगर (गुजरात) के वडाली ग्राम निवासी मुमुक्षु देवम भाई मेहता (17) की दीक्षा के पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन रविवार को वर्षीदान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
.......................
10. छुट्टी का उठाया फायदा, जमकर की खरीदारी
रावण का चबूतरा मैदान पर चल रहे जोधपुर के सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव जोधपुर फेस्टिवल में लोगों ने रविवार को जमकर खरीदारी की और शॉपिंग कर छुट्टी का फायदा उठाया। फेस्टिवल में दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन किया। शहरवासियों ने खरीदारी के साथ झूलों व फूड जोन में विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठााया।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R6AUSb
0 comments:
Post a Comment