एेसा क्या हुआ कि स्कूल में मचा 'महाभारतÓ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत माता का थान क्षेत्र में बापूनगर स्थित निजी विद्यालय के कुछ छात्रों ने उसी परिसर में संचालित एक अन्य निजी विद्यालय में गुरुवार को हंगामा किया और टेबलें फेंक दी। प्रधानाध्यापिका ने अभद्रता करने का आरोप लगा मण्डोर थाने में लिखित शिकायत दी।
पुलिस के अनुसार बापू नगर में एक ही परिसर में दो निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। दोनों के संचालक रिश्तेदार हैं और आपस में विवाद भी चल रहा है। गुरुवार सुबह पौने नौ बजे कुछ छात्र पड़ोस के विद्यालय में पहुंचे और मुख्य गेट के अंदर हंगामा करने लगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व अन्य स्टाफ ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। विवाद बढऩे पर छात्रों ने वहां रखी टेबलें फेंकनी शुरू कर दी। विद्यालय के स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें रोका और अपनी स्कूल भेजा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते विद्यालय संचालक ने छात्रों को आगे करके विद्यालय में हमला कराया। थानाधिकारी सीताराम खोजा संचालक का कहना है कि एक ही परिसर में संचालित विद्यालय का दरवाजा खुला रखने को लेकर विवाद हुआ। प्रधानाध्यापिका ने संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rc4fzQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment