जोधपुर. सर्दियों में ठंड के साथ स्टाइल का मजा हर कोई लेना चाहता हैं। कोई भी मौका हो, यूथ अपने स्टाइल से समझौता करना पसंद नहीं करते। ऐसे में वे पार्टी या फंक्शन में जैकेट्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाकर सब पर छा सकते हैं। शॉपकीपर रंजन दहिया ने बताया कि इस बार मार्केट में विंटर कलेक्शन में स्टाइलिश डिजाइनर जैकेट्स आयी हुई है। इनमें डिजाइन, पैटर्न, फैब्रिक, कट्स व कलर में बड़ी वैराइटी मिल जाएगी। वैसे इस बार यूथ यूनीसेक्स जैकेट्स पर जोर दे रहे है, जिन्हें लडक़े व लड़कियां दोनों ही कैरी कर सकते हैं।
लेदर जैकेट
लेदर जैकेट ठंड से बचने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें यूथ लॉन्ग ब्लैक लेदर जैकेट के साथ लॉन्ग शूज पहन कर लुक फॉलो कर सकते हैं। लेदर जैकेट में कई शेड्स भी मार्केट में उपलब्ध है। इनमें ब्लैक, यलो, लेमन, क्रीम, रेड व महरून शेड्स मिल जाएंगे। डबल शेड्स, पैच वर्क व ब्रॉच लेदर जैकेट्स भी ट्रेंड में हैं। इनमें कॉलर, कैप व फर कॉलर जैसे कई ऑप्शंस मार्केट में मिल जाएंगे। जहां लडक़े स्लीवलेस व शॉर्ट जैकेट पसंद कर रहे हैं, वहीं लड़कियां सॉफ्ट लेदर की जैकेट पसंद कर रही हैं।
डेनिम जैकेट
लंबे समय से डेनिम जैकेट ट्रेंड में हैं। डेनिम की जैकेट को दूसरे फैब्रिक के साथ कंबाइन करके भी डिजाइन किया जा सकता हैं। इस बार डेनिम में हाई नेक जैकेट की खूब डिमांड है। ब्लू, ब्लैक व ब्राउन कलर में डेनिम जैकेट ले सकते हैं।
पोलो जैकेट
कई लोग सर्दियों में भी फिट ड्रेसेज पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में पोलो जैकेट्स एक अच्छा ऑप्शन हैं। यह स्किनी फिटेड होने से इसमें बॉडी कट्स उभरकर आते हैं। इनमें ब्लू, रेड, यलो, वाइट, पर्पल व ऑरेंज शेड्स मार्केट में मिल जाएंगे। इन जैकेट में डबल शेड की काफी डिमांड हैं। ब्लैक एंड वाइट व ग्रे विद ऑरेंज जैसे कॉम्बिनेशन की जैकेट्स ले सकते हैं।
रेट्रो जैकेट
इस सीजन में रेट्रो जैकेट भी काफी पसंद की जा रही है। इनमें ब्राइट कलर्स, मल्टी प्रिंट व चेक्स प्रिंट रेट्रो जैकेट यूथ के बीच सबसे पॉप्युलर है। इसके अलावा रेट्रो जैकेट में ट्राइबल प्रिंट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।
वेलवेट व फर जैकेट
सर्दियों में शादी या किसी पार्टी में जाते समय वेलवेट जैकेट बेस्ट ऑप्शन है। यह एक रॉयल लुक देती है। पार्टी-फंक्शन जैसी जगहों पर यंगस्टर्स वेलवेट जैकेट खूब पहन रहे हैं। इनको फंकी टच देने के लिए ड्रैगन, बिच्छू व स्नेक जैसे पैच बने जैकेट आ रहे है, साथ ही फर वर्क भी किया जा रहा है। इनमें ब्लैक विद वाइट व ब्राउन विद ऑफ वाइट जैसे कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकतें है। ऐसे में यह जैकेट कोट का काम भी करती हैं।
हुडेड स्वेटर जैकेट
कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स को हुडेड स्वेटर जैकेट खूब पसंद आ रही है। इसमें स्वेटर को जैकेट के पैटर्न में डिजाइन किया गया है और इसमें कैप भी होती है। इसके साथ लॉन्ग शूज को भी कैरी किया जा सकता हैं।
शर्ट जैकेट
हेवी क्लोथ से बचने वाले शर्ट जैकेट को ट्राई कर सकते हैं। इसे शर्ट के पैटर्न पर बनाया गया है। इसमें फ्रंट पर दो पॉकेट व कॉलर बना होता हैं, लेकिन शर्ट की तरह बटन की बजाय चेन का इस्तेमाल किया गया है, ताकि हवा अंदर पास न हो सके। यह जैकेट गर्म फैब्रिक से तैयार की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33idziV
0 comments:
Post a Comment