जोधपुर. देश के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी व बरसात के बाद चली ठण्डी से शनिवार को सूर्यनगरी में पहली बार दिन में भी सर्दी का एहसास हुआ। ठण्डी हवा के कारण दिन का तापमान 30 डिग्री के भीतर चला गया। दोपहर तक बादलों का डेरा रहने के कारण वातावरण में ठण्ड घुली हुई थी। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू सहित दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी ठण्डी हवा के कारण रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
सूर्यनगरी में बीती रात से चल रही ठण्डी बयार के कारण न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा। हवा में नमी का स्तर 64 फीसदी तक चले जाने व 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलनेे से सुबह-सुबह लोगों को सामान्य कपड़ों में ठण्ड लगने लगी।
दिन चढऩे के बावजूद बादलों का घेरा शहर के आसमान पर रहा। आसमान में धुंध रहने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हो पाए। हल्की धूप निकलने के बावजूद ठण्ड का एहसास हो रहा था। दोपहर में तापमान 28.2 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाया। इससे पूरे दिन गुलाबी सर्दी एहसास कराती रही। इस सीजन में दिन का यह सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी अधिक सर्दी महसूस की गई।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2p7JUuY
0 comments:
Post a Comment