बाप (जोधपुर) . पंचायत के ग्रामपंचायत शेखासर को सरकार द्वारा उपतहसील का दर्जा मात्र दिखावे में रह गया। हालांकि कस्बे में उपतहसील कार्यलय भी बनाया गया है, लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए भवन में कोई कर्मचारी या अधिकारी उपस्थित नहीं रहते। जब से कार्यालय का उद्घाटन हुआ तब से अब तक भवन पर ताला ही लटक रहा है।
ग्रामीणों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा खर्च की लाखों की राशि पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों को छोटे से कार्य के लिए बाप मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। जबकि यह नायब तहसीलदार, आरई, पटवारी व नोटेरी के लिए पद भरे गए हैं जो इस कार्यालय में नहीं बैठकर बाप मुख्यालय में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने उपतहसील कार्यालय खुलवाने को लेकर कई बार मांग की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इस परेशानी को लेकर उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह को भी अवगत करवाया जा चुका है।
इन्होंने कहा
उपतहसील शेखासर कार्यलय में कितनी पोस्ट हैं कौन-कौन लगे है इसकी जानकारी तहसीलदार से ली जाएगी। जल्द ही इस भवन में कार्य सुचारू किया जाएगा।
-महावीर सिंह. उपखण्ड अधिकारी, बाप
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OlK23P
0 comments:
Post a Comment