अब टोल प्लाजा पर लाइन में नहीं खड़े होंगे वाहन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 दिसंबर से फास्ट टैग योजना शुरू हो जाएगी, इसलिए अब टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। जिनके फास्ट टैग कार्ड होंगे वह वाहन चालक बेधडक़ बिना रुके टोल प्लाजा से निकल सकेंगे।

एनएसआई 125 पर स्थापित जसनाथनगर टोल प्लाजा के प्रबंधक सत्यनारायण तंवर ने बताया कि भारत सरकार ने समस्त टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की लंबी कतारों को देखते हुए फास्ट टैग योजना शुरू की है। इस फास्ट टैग योजना में वाहन चालकों को अब टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। जिस वाहन पर फास्ट टैग लगा होगा वह बेधडक़ बिना रुके हुए आराम से निकल सकेगा।

ऐसे बनेगा फास्ट टैग कार्ड

समस्त टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को फास्ट टैग बनाना पड़ेगा। जिनमें सौ रुपए फास्ट टैग, 200 कार्ड सिक्योरिटी के जमा होंगे तथा 100 का रिचार्ज किया जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को 400 रुपए जमा करने पर फास्ट टैग कार्ड दिया जाएगा। वहीं कार्ड में 100 से 100000 रुपए तक डलवाए जा सकते हैं। कार्ड और रुपए लाइफटाइम तक जमा रहेंगे। कार्ड खराब होने पर 100 रुपए में नया कार्ड खरीद सकते हैं। साथ ही स्थानीय वाहन चालकों के लिए मासिक पास पहले की तरह 235 रुपए में ही बनेगा।

ये चाहिए दस्तावेज
फास्ट टैग बनाने के लिए वाहन की आरसी, वाहन मालिक का पासपोर्ट साइज का फोटो और दो एड्रेस प्रूफ की फोटो कॉपी के साथ ओरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे।

यहां बनेगा फास्ट टैग कार्ड वाहन चालकों को फास्ट टैग कार्ड बनाने के लिए टोल प्लाजा, चुनिदा बैंक , रिटेल पीओएस लोकेशंस, फास्ट टैग एप, ई-कॉमर्स साइट इमेजन पर फास्ट टैग कार्ड बनवा सकते हैं। निप्र

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OwzL3A
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment