जोधपुर में गुरुवार की पढ़े टॉप न्यूज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

1. दिव्यांग के लिए बनेगा विशेष फास्ट टैग, नहीं लगेगा टॉल टैक्स
सडक़ परिवहन मंत्रालय की ओर से देश भर में एक दिसम्बर से लागू होने वाली केश लेस टोल टैक्स व्यवस्था के तहत दिव्यांगों के लिए विशेष फास्ट टैग बनेंगे। इन विशेष फास्ट टैग में जीरो बैलेंस होगा तथा दिव्यांगजनों से टोल की वसूली नहीं होगी। ऐसे फास्ट टैग बनाने का खर्च भी सरकार वहन करेगी।
....................

2. जोधपुर का मौसम
सूर्योदय सुबह 7.05
सूर्यास्त शाम 5.46
चंद्रोदय सुबह 8.35
चंद्रास्त शाम 7.25
तापमान
अधिकतम 27
न्यूनतम 15.9
.............................
3. डॉ. कच्छवाह की ‘जोधपुर तकनीक एक सफेद दाग’ पबमेट में पब्लिश
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के स्कीन एवं वीडी के हैड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. दिलीप कच्छवाह की सफेद दाग (बिटिलिगो) नामक बीमारी का उपचार के लिए सर्जरी तकनीक पबमेट में पब्लिश हुई है।
.......................
4. पच्चीस और मरीजों को डेंगू
सर्दी के बावजूद जोधपुर में डेंगू वायरस का खात्मा नहीं हो रहा है। शहर में गुरुवार को 25 और मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई।
......................
5. स्टेडियम में आइपीएल मैच की संभावनाएं तलाशने पहुंचे वैभव
गुरुवार को स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि स्टेडियम के अपग्रेडेशन के लिए आरसीए और जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के मध्य एमओयू की जरुरत है।
....................
6. विवि परिसर में मच्छर मारने को कराई फोगिंग
दईजर स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को डेंगू होने के बाद विवि प्रशासन जागा है। विवि परिसर में गुरुवार सुबह फोगिंग करवाकर मच्छरों को मारा गया और इधर-उधर बिखरे कूड़ा करकट को एकत्र कर जलाया गया।
......................
7. शहर में आज
शाम 5 बजे : राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति इन्द्रजीत मोहन्ती का सम्मान समारोह।

शाम 5 बजे : सत्संग भवन सनातन धर्म प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोज्य राम-जानकी विवाहोत्सव के तहत सरदारपुरा सत्संग भवन में महिलाओं की ओर से मंगल गीतों के साथ मेहंदी की रस्म।
....................
8. नमाज पढकऱ घर जा रहे हिस्ट्रीशीटर की लोहे के पाइप से हमला कर की हत्या
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लायकान मोहल्ले में गुरुवार दोपहर तीन बजे बाद नमाज पढकऱ घर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर पर करीब एक दर्जन वार किए।
.................
9. नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष की सजा
विशेष अदालत (पोक्सो महानगर) के पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार ने नाबालिग से बलात्कार के 6 वर्ष पुराने मामले में आरोपी दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
.......................
10. कोहरे से लगी रफ्तार पर लगाम, सर्दी बढ़ी
देश के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। इससे रेल और सडक़ यातायात प्रभावित हुआ।
...............

11. मुआवजा और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 घंटे तक प्रदर्शन
लूणी के सालावास में बुधवार को एक कार टैक्सी चालक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन, ग्रामीण और विश्नोई समाज के लोगों ने गुरुवार को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर करीब 6 घंटे तक तक धरना देने के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।
.........................
12. व्यस्ततम चौराहे पर लूटी स्कूटी सवार शिक्षिका की चेन
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक पुरी तिराहे के पास बाइक सवार एक बदमाश ने स्कूटी सवार शिक्षिका की ढाई तोला वजनी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया। बाइक सवार बदमाश करीब आधा किलोमीटर से शिक्षिका का पीछा कर रहा था।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L2mpLu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment