जोधपुर की यातयात समस्या से त्रस्त है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर की हार्टलाइन कही जाने वाली सडक़ जो कि जालोरी गेट से पावटा सर्किल तक है उसका मजबूत विकल्प तैयार करने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जिला कलक्टर के माध्यम से मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। इसी के तहत नगर निगम की ओर से 5 अभियंताओं का एक दल भी गठित किया है। इसी माह इसकी प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद इस सडक़ को चौड़ा करने का काम होगा।

सबसे व्यस्त रहने वाली इस सडक़ के एक विकल्प के तौर पर एलिवेटेड रोड के लिए काम चल रहा है। इसकी डीपीआर प्रक्रियाधीन है। ऐसे में अब नगर निगम ने जालोरी गेट से चांद शाह तकिया होते हुए पावटा सर्किल तक की सडक़ को चौड़ा करने का प्रोजेक्ट भी हाथ में लिया है। यहां सडक़ पहले से ही बनी हुई है। लेकिन रास्ते में अतिक्रमण व अन्य निर्माण चिह्नित कर इसको चौड़ा करने की योजना है। इस सडक़ के अधिकांश हिस्से पर भी यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में अब चुनौती इस सडक़ को चौड़ा करने के रास्ते में आने वाले निर्माण की होगी।

ऐसे विकसित करना है वैकल्पिक सडक़ को चौड़ा

1- जालोरी गेट मेडिकल मार्केट होते हुए बाइजी तालाब, चांदशाह तकिया मार्केट होते हुए सोजती गेट।

2- इसके बाद नई सडक़ लिंक रोड और गिरधर मंदिर के पास से होते हुए स्टेडियम तक।
3- उम्मेद उद्यान के पीछे होकर उदयमंदिर वाली सडक़ और उसके बाद पावटा सर्किल तक।

क्या हैं चुनौतियां

इस सडक़ पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण और पक्के निर्माण हो रखे हैं। कार तो छोड़ो दुपहिया वाहन निकालना भी दुश्वार हो जाता है। कई स्थानों पर पार्र्किंग के कारण भी हालात खराब है। ऐसे में सडक़ को चौड़ी करने के लिए कई प्रकार के निर्माण भी हटाने होंगे। एक नजर में प्रोजेक्ट
- जालोरी गेट सर्किल से पावटा सर्किल तक अभी 3 किलोमीटर लम्बी सडक़ है।

- नई वैकल्पिक सडक़ जिसको चौड़ा करना है उसकी लम्बाई करीब 4.5 किलोमीटर होगी।
- अतिक्रमण व पक्के निर्माण को चिह्नित करते हुए सर्वे किया जा रहा है।

- सर्वे रिपोर्ट में सडक़ को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। पहले भी हुआ था सर्वे
इस मुख्य सडक़ के विकल्प के तौर पर पहले भी सर्वे हो चुका है। करीब 25-30 साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए सर्वे किया था। लेकिन इसके बाद वैकल्पिक सडक़ को चौड़ा कर उसका बराबर उपयोग करने की योजना कागजों में ही दफन हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rvGbI8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment