स्टूडेंट्स ने सेल्फी पांइट पर की वाटर पेंटिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग की एक कक्षा शुक्रवार सुबह गणेश मंदिर की तलहटी में लगाई गई। विद्यार्थियों ने यहां गणेश मंदिर और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों की वाटर पेंटिंग बनाई।
दरअसल फाइन आर्ट में लैंडस्केप पेंटिंग का एक पेपर होता है जिसकी क्लास आउटडोर में होती है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को गणेश मंदिर का चुनाव किया गया, जहां सेल्फी प्वाइंट के पास कक्षा लगाई गई। विभाग की डॉ नम्रता स्वर्णकार ने बताया कि छात्र छात्राओं ने मंदिर की कारीगरी, उसकी बनावट व वहां मौजूद पानी के स्त्रोत और आध्यात्मिक वस्तुओं की वाटर पेंटिंग बनाई।
गवर्नमेंट कॉलेज में परीक्षा

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षा की दक्षता जांचने के लिए मासिक टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेश के सभी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षा दक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कॉलेज में ही छात्र छात्राओं को आरएएस/आइएएस, बैंक पीओ जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित भी किया जाता है। सामान्य ज्ञान के साथ अन्य विषयों की भी एकेडमिक विषयों के समानांतर पढ़ाई कराई जाती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ नितिन राज ने बताया कि मासिक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा की दक्षता जांचने के साथ जागरूकता को बढ़ावा देना है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ogbj6l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment