जोधपुर. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार सुबह जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हर क्षेत्र में नाकामी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि केन्द्र सरकार को अब जनता के हित में सोचना चाहिए। देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि नागरिक महंगाई की मार से त्रस्त है। राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार बोले कि उद्योग बंद हो रहे हैं व सरकार हर क्षेत्र में विफ ल है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने सरकार पर द्वि आयामी मुखौटे से काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी ने कहा कि व्यापारी आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। पार्टी की केंद्रीय इकाई के आह्वान पर किए प्रदर्शन के दौरान महासचिव आनंदसिंह चौहान, सुरेश व्यास, रमेश बोराणा, सोमदत्त हर्ष, लियाकत अली रंगरेज, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OBrdbt
0 comments:
Post a Comment