फलोदी. शहर के नई सडक़ स्थित लकडिय़ों की एक दुकान में शनिवार की मध्य रात्रि में अचानक आग भडक़ उठी। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग से दुकान में रखी लाखों रुपए की कमत की इमारती लकडिय़ां व उपकरण जलकर राख हो गए।
दुकानदार सुरजाराम सुथार ने बताया कि नई सडक़ स्थित उनकी लकडिय़ों की दुकान में बीती रात भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर वे दुकान पहुंचे। दुकान में रखी लाखों रुपए कीमत के लकड़ी के पाटिए, उपकरण एवं ईमारती लकड़ी जलकर राख हो गई है।
दमकलों ने आग पर पाया काबू
नई सडक़ क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि मेें इस दुकान से अचानक आग की लपटें व धुएं के गुब्बार उठने लगे। इस दौरान पुलिस व आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर नगरपालिका व वायुसेना की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक अधिकांश लकडिय़ां जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। (निसं)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33B9lUz
0 comments:
Post a Comment