जोधपुर में पायलट का सवाल- सीएम बदलने की फायरिंग किसने की?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जोधपुर के सर्किट हाउस में सवाल दागा कि प्रदेश में सीएम का चेहरा बदलने की फायरिंग किसने की है। असल में यहां पत्रकार वार्ता में उनसे प्रदेश में जल्द सीएम चेहरा बदलने का सवाल पूछा गया था, इस पर उन्होंने सवाल दागा कि 'यह फायरिंग कहां से कर दी।Ó कोई चर्चा नहीं। किसको क्या जिम्मेदारी निभानी है यह पार्टी तय करती है। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद देश व प्रदेश का माहौल देख कर खुशी महसूस हो रही है। यह हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का उदाहरण है। अब देश को विकास की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश में पंचायत पुनर्गठन का काम चल रहा है। जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। संभवत: अगले दो माह में चुनाव होंगे। ११ सौ से ज्यादा नई पंचायत बनाई गई हैं। चुनाव नए सीमांकन के अनुसार ही होंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qff9PZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment